Halloween पार्टी पर दिखना है अलग तो यहां से लें भूतिया Makeup के आइडियाज

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 01:40 PM (IST)

हैलोवीन एक प्राचीन सेल्टिक अवकाश "समैन" का आधुनिक नाम है, जो हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। चूंकि यह 'सेल्टिक कैलेंडर' का आखिरी दिन होता है इसलिए इसे एक नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है।

वैसे तो ये त्योहार पश्चिम देश का है लेकिन अब ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, मेक्सिको के अलावा भारत में भी इस फेस्टिवल की खूब रौनक देखने को मिलती है। बॉलीवुड से लेकर आम लोगों में हैलोवीन का क्रेज काफी बढ़ चुका है। बहुत-से लोग तो इस दिन पार्टी भी ऑर्गेनाइज करते हैं, जिसका कॉस्ट्यूम और मेकअप भूतिया थीम पर रखा जाता है।

अगर आप भी हैलोवीन पार्टी में शामिल होने की सोच रही हैं लेकिन कॉस्ट्यूम और मेकअप आइडिया नहीं मिल रहा तो परेशान ना हो।

आज हम आपको सोनम कपूर आहूजा, भूमि पेडनेकर और एमी जैक्सन से लेकर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के ड्रेसेज दिखाएंगे, जिनसे आप भी अपनी हैलोवीन पार्टी के लिए आइडिया ले सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput