हैलोवीन स्पेशल: इस बार ट्राई करें Chocolate Bat Bites

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 01:10 PM (IST)

हैलोवीन डे कई देशों में मनाया जाने वाला एक अनाेखा त्योहार है। ऐसे में अगर आपने अपने घर पर हैलोवीन पार्टी रखी है तो आप मेहमानों को Chocolate Bat Bites बनाकर सर्व कर सकती हैं। ये देखने में तो सबको पसंद आएंगे ही खाने में भी काफी टेस्टी होंगे। इसके अलावा यह मिनटों में तैयार होने वाली डिश है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

पिघली हुई चॉकलेट- जरूरत अनुसार
ओरियो कुकीज़- जरूरत अनुसार
खाने योग्य आंखें- जरूरत अनुसार

विधि

. सबसे पहले कप केक के रैपर में पिघली हुई चॉकलेट भरें।
. इसे सेट होने के लिए करीब 45 मिनट तक फ्रिज में रखें।
. अब इससे रैपर को हटा दें।
. ओरियो कुकीज को बीच से तोड़कर अलग करें। ताकि अब आपके पास चार "बैट विंग्स" हो।
. अब चॉकलेट के दोनों ओर एक-एक टूटी हुई कुकीज लगाएं।
. उसके बाद इसपर खाने वाली आंखें लगाकर सर्व करें।

 

 

Content Writer

neetu