शाइनी बाल चाहिए तो लगाएं यह हेयर मास्क

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2017 - 03:51 PM (IST)

बालों में अंडे के फायदे : ज्यादातर लड़कियों को स्मूथ और शाइनी बाल बहुत पंसद होते हैं। शाइनी बाल पाने के लिए लड़कियां कितने तरह के तरीकों को अपनाती हैं, अलग-अलग शैंपू ट्राई करती है या फिर ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती है और भी ना जाने क्या-क्या। फिर भी कई लड़कियों को अपने बालों में कुछ फर्क नजर नहीं आता। अगर आप भी अपने बाल स्मूथ और शाइनी चाहती है तो जरूर ट्राई करें यह हेयर मास्क। यह हेयर मास्क बालों को सिर्फ स्मूथ और शाइनी ही नहीं बनाता बल्कि बालों में से रूसी भी खत्म करता है।

 

जरूरी सामान
2 अंडे
2 बड़े चम्मच दही
2 बड़े चम्मच नींबू का रस
2 बड़े चम्मच शहद

 

कैसे बनाएं

1. सबसे पहले एक कटोरे में अंडे तोड़ के डाल लें।
2. अब इसमें दही, नींबू का रस और शहद डाल कर इसे अच्छी तरह फेंटे। (अब चाहे तो इस मिश्रण को मिक्सी में ग्राइंड भी कर सकते हैं)
3. तैयार किया गया पेस्ट अपने बालों पर अच्छी तरह लगा लें। आधे घंटे बाद सादे पानी से बालों को धो लें।
4. आप पाएंगे सिल्की और शाइनी बाल।

 

यह मास्क हफ्ते में एक बार लगाएं।

Content Writer

Vandana