Hair Care: नहीं होगा बालों में Dandruff,  सिर्फ ये घरेलू नुस्खे देंगे समस्या से राहत

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 11:30 AM (IST)

बढ़ता हुआ प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल कई समस्याओं का कारण बना हुआ है। इन्हीं में से एक झड़ते बाल और डैंड्रफ की समस्या भी है। धूल, मिट्टी क कारण स्कैल्प ड्राई हो जाता है जिसके कारण बालों में डैंड्रफ होने लगता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के शैंपू भी इस्तेमाल करती हैं। परंतु आप डैंड्रफ से राहत पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। सरसों के तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप बालों में सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं...

दही के साथ मिलाकर लगाएं 

डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप बालों में दही लगा सकते हैं। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड बालों में से डैंड्रफ दूर भगाने में मदद करता है। 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दही डालें। 
. इसके बाद इसमें सरसों का तेल मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
. मिश्रण को 20-30 मिनट के लिए बालों में लगाएं। 
. तय समय के बाद बाल शैंपू से धो लें। 

नींबू के साथ मिलाकर लगाएं

आप सरसों के तेल में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। इससे भी आपके बालों से डैंड्रफ दूर होगा। 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप सरसों के तेल को कटोरी में डालें। 
. इसमें नींबू का रस मिलाएं।  
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
. मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए बालों में लगाएं। 
. तय समय के बाद बालों को शैंपू से धो लें। 
. हफ्ते में 2-3 बार आप नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 एलोवेरा जेल 

आप सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाएं। इससे भी आपको डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलेगी। 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक कटोरी में सरसों का तेल डालें। 
. इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
. मिश्रण को 20-30 मिनट के लिए बालों में लगाएं। 
. तय समय के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

मेथी के बीजों के साथ मिलाकर लगाएं

मेथी और सरसों के तेल का मिश्रण आप बालों में लगा सकते हैं। यह आपके बालों से डैंड्रफ भी निकालेगी और इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी। 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप सरसों के तेल को गर्म कर लें। 
. इसके बाद इसमें मेथी के बीज डालें। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
. जैसे तेल का रंग बदल जाए तो गैस बंद कर दें। 
. इस तेल को बालों में 30 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय के बाद बालों को सादे पानी से धो लें। 

अजवाइन के साथ मिलाकर लगाएं 

आप अजवाइन में सरसों का तेल मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक कटोरी में सरसों के तेल डालें। 
. इसके बाद इसमें थोड़ी सी अजवाइन डालें। 
. मिश्रण को अच्छे से गर्म करें। इसके बाद तैयार तेल को एक बोतल में डाल लें। 
. तेल को बालों में लगाएं। 20-30 मिनट के बाद बाल शैंपू से धो लें। 

नोट: यदि आपको सरसों के तेल से एलर्जी है तो इसका बालों में इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले लें। 
 

Content Writer

palak