बच्चे नहीं होंगे बीमार, पेरेंट्स जरुर सिखाएं Personal Hygiene से जुड़ी ये बातें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 01:08 PM (IST)

बच्चे स्वभाव से बहुत ही चंचल होते हैं। अपना ध्यान रखने में भी कई तरह के नखरे दिखाते हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होने लगते हैं स्कूल जाना शुरु करते हैं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां बच्चों को घेरने लगती हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों को बाहर जाने से पहले खुद का ख्याल रखना सिखाना चाहिए। आपको बच्चे को पर्सनल हाइजीन की कुछ आदतें जरुर सिखानी चाहिए। चो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

हाथों को साफ रखना 

बच्चे के शरीर में बैक्टीरिया हाथों के जरिए ही जाता है। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ आपको बच्चों को हाथ साफ रखना जरुर सिखाना चाहिए। टॉयलेट से आने के बाद, खेलने के बाद, जानवरों को छूने के बाद, बीमार इंसान से मिलने के बाद, खाने से पहले और बाद में, घर में आने के बाद आप बच्चों को हाथ धोने की आदते जरुर डालें। 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना 

आप बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी-पीने की आदत डालें। इससे उसके मुंह में से बदबू आने भी दूर होगी और वह दिनभर हाइड्रेट भी रहेगा। 

ओरल हाइजीन सिखाएं 

आप बच्चे को ओरल हाइजीन करना भी जरुर सिखाएं। 3-4 साल के उम्र के बच्चे को आप उसके दांत खुद से साफ करना सिखाएं। इसके अलावा खाना खाने के बाद कुल्ला करना और दातों को साफ करने की आदत भी जरुर डालें। 

शरीर को साफ रखना 

बच्चों को आप उनका शरीर साफ रखने की आदत जरुर डालें। नहाने के दौरान आप बच्चों को यह बताएं की शरीर को साफ रखना कितना जरुर है। इसके अलावा पैरों, बालों को क्लीन करना भी जरुर सिखाएं। 

टॉयलेट साफ रखना  

बच्चों को आप छोटी उम्र में ही टॉयलेट साफ रखना भी जरुर सिखाएं। उन्हें बताएं कि कैसे वह अपना टॉयलेट साफ रख सकते हैं। टॉयलेट सीट गंदी होने से भी शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इसके अलावा टॉयलेट करने के बाद उन्हें अपनी सफाई रखना भी जरुर बताएं। 

नाखून साफ करना 

आप बच्चों को समय-समय पर नाखुन साफ करने के बाद में भी कहें। उन्हें नाखूनों को छोटा ही रखने की सलाह दें। ताकि खेलते हुए उनके नाखूनों में बैक्टीरिया न जमा हो पाए। सप्ताह में एक बार उन्हें नाखून काटने की सलाह जरुर दें। 

साफ खाने की आदत 

आप बच्चों को फल और सब्जियां धोकर खाने की ही आदत डालें। बच्चों को बताएं कि यदि वह कोई फल खाते हैं तो उसे पहले साफ जरुर कर लें। इसके अलावा कौन सा फल धोना है और कौन सा नहीं यह भी बच्चे को आप जरुर सिखाएं। 

Content Writer

palak