कर्ज से मुक्ति और मनचाहा वर पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 10:55 AM (IST)

भारत देश में देवी-देवताओं की पूजा का खास महत्व है। ऐसे में हर साल कुल 4 बार देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चार नवरात्रि है। इसमें 2 गुप्त नवरात्रि होते हैं। यह दिन शारदीय और चैत्र नवरात्रि से अलग होते हैं। इस बार माघ महीने के गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी दिन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस दौरान सात्विक और तांत्रिक पूजा करने के साथ पूजा और मनोकामना गुप्त रखा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से दुर्गा मां की पूजा करने से मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही इस समय नौकरी, विवाह, सेहत, संतान आदि संबंधी कुछ उपाय करने से दोगुना फल मिलता है। तो चलिए आज हम आपको देवी मां की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय बताते हैं...

विवाह में आने वाली बांधा होगी दूर

अगर कुंवारे लोगों के विवाह में बांधा आ रही है तो देवी दुर्गा को इन 9 दिनों तक पीले रंग की फूलों की माला चढ़ाएं। साथ ही 'कात्यायनी महामाये, महायोगिनयधीश्वरी नन्दगोपसुतं देवी, पति में कुकू ते नम:' मंत्र का जाप करें। इस तरह सच्चे मन से देवी मां की पूजा करने से विवाह के संयोग खुलेंगे। साथ ही मनचाहा साथी मिलेगा। 

नौकरी व कारोबार में मिलेगी तरक्की

गुप्त नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक देवी मां को बताशे पर लौंग रखकर चढ़ाएं। साथ ही सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित: मनुष्यो मत्प्रसादेने भविष्यति ना संशय:' मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर होगी। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

संतान प्राप्ति के लिए

गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं। इस बात काा खास ध्यान रखें कि पत्ता एकदम सही हो कही से कटा-फटा ना हो। इसे अर्पित करते समय 'नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे मन की इच्छा पूरी होती है। साथ ही निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। 

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान है तो गुप्त नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक माता रानी के आगे गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं। साथ ही 'ऊं दुं दुर्गाय नम:' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जल्दी ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा। 

अच्छी सेहत पाने के लिए

जो लोग अक्सर बीमारियों से परेशान रहते हैं वे इन 9 दिनों तक देवी मां के लाल रंग का फूल चढ़ाएं। दुर्गा मां को फूल अर्पित करते समय 'ऊं क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप करें। इससे सेहत में सुधार होने के साथ बीमारियों से बचाव रहेगा। 


 

Content Writer

neetu