Anant-Radhika Pre wedding: बेहद खास है दूसरे दिन का इंतजाम, मेहमानों पर चढ़ेगा ''जंगल फीवर''

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 12:14 PM (IST)

अनंत अंबानी- राधिका मार्चेंट का ग्रेंड प्री- वेडिंग इवेंट 3 दिनों तक चलने वाला है। पहले दिन के फंक्शन में जहां हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने अपनी लाजवाब परफॉर्मेंस से समा बंधा था, वहीं अब बारी है दूसरे दिन की।आज कल के मुकाबले थोड़े कम इवेंटिस हो सकते हैं। लेकिन अंबानी परिवार के लिए ये प्री- वेडिंग किसी त्योहार से कम नहीं है। आज वो अपने मेहमानों को खास सैर करवाने वाले हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

क्या है आज के इवेंट की थीम? 

अनंत और राधिका आज सभी मेहमानों को एनिमल रेस्क्यू सेंटर घूमाने लेकर जाएंगे। 2 मार्च को होने वाले इस इवेंट की 'थीम ए वॉक ऑन वाइल्डसाइड' है।  इस इवेंट का ड्रेस कोड जंगल फीवर तय किया गया है। मेहमानों को कुछ हटके- जंगल स्टाइल कपड़े पहनने होंगे। वहीं शाम के मेला रूज का आयोजन होगा। इस दौरान सभी मेहमानों को एक्टीविटीज करते नजर आएंगे। इसके रात में डांस का इंतजाम किया गया है, जिसमें सभी मेहमान डांस और म्यूजिक का लुत्फ उठाएंगे। इस इवेंट का ड्रेस कोड 'साउथ एशियन अटायर' है।

पूरी दुनिया भर से आए हैं मेहमान

दुनियाभर की मशहूर हस्तियां प्री वेडिंग फंक्शन का हिस्सा ले रही हैं। वहीं, कल यानी आखिरी दिन मेहमानों के लिए स्पेशल लंच और डिनर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग वैरायटी की ढेर सारी डिशेज होंगी। तीन दिन के इवेंट में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, करीना कपूर जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Editor

Charanjeet Kaur