सर्दियों में घर पर उगाएं ये ताजी और सेहतमंद सब्जियां, बेहद आसान है तरीका

punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 03:27 PM (IST)

नारी डेस्क: सर्दियों का मौसम घर पर किचन गार्डन शुरू करने के लिए सबसे बेहतरीन होता है। कम जगह, गमले या छत पर भी आप ताज़ी और सेहतमंद सब्ज़ियां उगा सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में घर पर उगाने के लिए बेस्ट सब्ज़ियां और उनका आसान तरीका।

 पालक

इसके बीज सीधे गमले या ग्रो बैग में बोएं गोबर की खाद + मिट्टी + रेत  की मदद से इसे लगाएं। इसे 4–5 घंटे की धूप जरूरी है।इसे पानी हल्का और नियमित दें। 25–30 दिन में कटाई करें।

PunjabKesari
गाजर

गाजर के लिए 10–12 इंच का गहरा गमला चुनें। इसका बीज सीधे मिट्टी में डालें, पानी ज्यादा न दें। इसकी  70–80 दिन बाद कआई करनी चाहिए।


मेथी

इसके बीज  को 6–8 घंटे भिगोकर बोएं। 15–20 दिन में कटाई करें। इस सब्जी को बहुत कम देखभाल की जरूरत है।

PunjabKesari


हरा प्याज

प्याज की जड़ वाला हिस्सा मिट्टी में लगाएं। इसकी 7–10 दिन में पत्तियां निकलने लगती हैं। इसकी बार-बार कटाई संभव है। 


 धनिया

इसका बीज हल्का कूटकर बोएं। यह हल्की धूप में भी उग जाता है। 20–25 दिन में इसकी पत्तियां तैयार हो जाती हैं।


जरूरी टिप्स

-हफ्ते में 1 बार जैविक खाद डालें
-सुबह या शाम पानी दें
- कीड़े से बचाव के लिए नीम तेल का छिड़काव करें
- जलभराव से बचें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static