शादी से चंद घंटों पहले बदला दूल्हे का मूड! मंडप छोड़कर भागा तो दुल्हन ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 01:57 PM (IST)

यूपी के बेरली में एक बड़ी ही अजीब सी घटना हुई जहां शादी से पहले दूल्हा मंडप से भाग गया। दुल्हन को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह खुद उसे खोजने निकल पड़ी। आखिरकार उसे दूल्हा बस में मिल गया। जिसके बाद वो उसे अपने साथ मंदिर में लेकर आई और फिर उससे शादी कर ली।

ढाई साल से रिश्ते में था कपल

असल में दोनों करीब ढाई साल से रिश्ते में थे। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और एक साथ जिंदगी बिताने का वादा किया। लड़की बरेली पुराना शहर और लड़का बिसौली (बदायूं) का रहने वाला है। लड़की के परिजनों को जब उसके रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी का दबाव बनाया। दोनों ने विधिवत शादी करने का फैसला किया। इसके बाद शादी की तैयारियां होने लगी। मंदिर में मंडप सज गया। दुल्हन मेकअप कराने के लिए पार्लर गई तो इतने में दूल्हे का इरादा बदल गया और उसने मंडप छोड़कर भागने की ठानी।

दुल्हन करती रही इंतजार

इधर दुल्हन शादी के जोड़े में उसका इंतजार करती रही, मगर जब वह काफी देर तक नहीं आया तो उसने फोन किया। दूल्हे ने जबाव दिया कि वो अपने घर अपनी मां को लेने जा रहा है। दुल्हन को शक हुआ और वो खुद से दूल्हे की खोज में निकल पड़ी। वहीं दूल्हा 20 किलोमीटर दूर जाकर एक बस में बैठ गया। लेकिन दुल्हन से बच नहीं पाया। वो भी उसे खोजते हुए उसके पास पहुंच गई और वापस लेकर आई। करीब 2 घंटे तक नाटक चलते रहा, जिसके बाद आखिरकार दूल्हा शादी के लिए मान गया। इसके बाद दोनों मंदिर गए और शादी कर ली। इस पूरे वाक्य के दौरान मंदिर में बहुत भीड़ जमा हो गई। लोग वहां पर दुल्हन के साहस की तारीफ करते दिखे।

Content Editor

Charanjeet Kaur