रकुल को खुश करने के लिए तैयारी में जुटे दूल्हे राजा जैकी,  लेडी लव को देंगे खास सरप्राइज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2024 - 03:30 PM (IST)

शादी एक ऐसा लम्हा है जो जिंदगी में एक ही बार आता है। आम हो या खास हर कोई इस दिन को स्पेशल बनाना चाहता है। बॉलीवुड के क्यूट कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दूल्ह राजा ने इस दिन के लिए खस तैयारी की है। खबरों की मानें तो जैकी ने अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए सरप्राइज प्लान किया है।


रकुल और जैकी की शादी का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। अब वह दिन दूर नहीं जब दोनों हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए उन्होंने गोवा को चुना है, जहां मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ने  जैकी भगनानी ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए एक खास म्यूजिकल सरप्राइज प्लान किया है। यानी कि वह गाने के जरिए अपनी लव स्टोरी बयां करेंगे।

सूत्रों की मानें तो इस सॉन्ग का टाइटल है- बिन तेरे। गाने को मयूर पुरी ने लिखा है, इसके अलावा, म्यूजिकल सिंगल के संगीतकार तनिष्क बागची हैं। एक करीबी का कहना है कि जैकी अपनी लेडी लव को मीनिंगफुल और यादगार गिफ्ट देना चाहते थे। यह गाना जैकी और रकुल के मिलने और एक साथ उनके खूबसूरत सफर की शुरुआत का एक म्यूजिक अंदाज होगा।

मेहमानों की बात करें तो  कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा पहुंच गए हैं। इनमें से वरुण धवन, नताशा दलाल, रितेश देशमुख, ईशा देओल का नाम शामिल है। शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्रा के साथ गोवा एयरपोर्ट पर नजर आई थी। इसके अलावा अर्जुन कपूर और डेविड धवन भी इस रॉयल शादी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
 

Content Writer

vasudha