Groom Fashion: साफा के लेटेस्ट स्टाइल, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 12:08 PM (IST)

ब्राइड के पास तो बहुत वैरायटी होती है अपने आप को बेहतरीन दिखाने के लिए पर ग्रूम के पास सिर्फ उसकी शेरवानी और उसका साफा होता है।साफा का मतलब होता है जिस कपड़े से दूल्हे की पगड़ी बांधी जाती है। फैशन के दौर में हर दूल्हे की पगड़ी स्टाइलिश और हट कर होनी चाहिए। इसीलिए हम आपको कुछ ऐसी ही स्टाइलिश साफा पहने हुए ग्रूम्स की तस्वीरें दिखाते है। 

दुल्हन की हाथो की मेहंदी अगर डार्क हो तो माना जाता है कि उसका पति उसे बेशुमार प्यार करता है पर यहां तो दूल्हे ने अपने साफे का रंग दुल्हन की दुप्पट्टे से मैच कर के अपना प्यार जाहिर किया। 

सूती प्रिंटेड फैब्रिक साफा बनाने के लिए पहले भी बेहतरीन था और अब भी। इसकी चमक बरकरार भी रहती है और यह लोगो का ध्यान दूल्हे के चेहरे से जाने ही नहीं देगा। 

दो रंग के अलग साफे ,जिसमे से एक रंग डार्क हो और दूसरा लाइट जो एक दूसरे के रंग को कोम्प्लिमेंट करें। यह साफा हर दूल्हे को रॉयल लुक देता है। 

फ्लोरल लुक अगर दुल्हन नहीं छोड़ रही तो दूल्हे कैसे छोड़ेंगे ,फ्लोरल साफा पहन कर हर दूल्हे का रंग खिल उठेगा। 

मेटैलिक साफा जो हर दूल्हे को क्लासी लुक दे सकता है। इस दूल्हे की मुस्कान और मेटैलिक साफा दोनों ही बहुत उम्दा लग रहे है। 

बनारसी साफा भी ट्रेंड में है और यह दुल्हन के आउटफिट के साथ भी मैच कर पहन सकते है।  

पीला साफा इस ग्रूम पर बहुत अच्छा लग रहा था। 

Content Writer

Vandana