स्पाइसी टेस्ट के शौकीन बनाएं Grilled Potato Kabab

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 09:55 AM (IST)

आपने बाजार से बहुत बार पोटैटो कबाब खाएं होंगे। ये खाने में टेस्टी होने से बच्चों हो या सभी को पसंद आते हैं। ऐसे में आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ग्रिल्ड पोटैटो कबाब बनाने की विधि...

बनाने की सामग्री:

आलू- 1 किलो (कटे हुए)
लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
दही- 1/2 कप
अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स-2 बड़े चम्मच
आटा- 2 चम्मच (भुना हुआ)
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
तेजपत्ता- 1
चाट मसाला-1 चम्मच
अजवाइन- 1 चम्मच
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
गर्म मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- आवश्यकतानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले एक बाउल में सभी सूखे मसाले डालें।
2. अब इसमें दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, तेल और नींबू का रस डालकर मिलाएं।
3. इसमें आलू मिलाकर 2 घंटों के लिए फ्रिज में रखें।
4. अब ग्रिल्ड मशीन में आलू को पकने तक रखें।
5. तैयार ग्रिल्ड पोटैटो को सर्विंग डिश में डालकर हरी चटनी व टोमैटो सॉस से सर्व करें।
6. लीजिए आपके ग्रिल्ड पोटैटो कबाब बनकर तैयार है।


 

Content Writer

neetu