ब्रेकफास्ट में सिपंल नहीं बनाएं Yummy हरे लहसुन का तंदुरी परांठा

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 02:03 PM (IST)

ब्रेकफास्ट में बहुत से लोग परांठा खाने के शौकिन होते हैं। खासकर वीकेंड्स पर इनका स्वाद लेना पसंद करते हैं। लेकिन हर बार आलू, गोभी, मूली के परांठे खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ यूनिक तरह का परांठा बनाकर खा सकते हैं। आप हरे लहसुन का तंदूरी परांठा ब्रेकफास्ट में बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

हरा लहसुन - 300 ग्राम
प्याज के पत्ते - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 3-4
हरा धनिया - 2 कप 
गेंहू का आटा - 2 कटोरी
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर -1/2 चम्मच  
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
देसी घी - जरुरतअनुसार

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप हरा लहसुन, हरा प्याज , हरी मिर्च, हरा धनिया धोकर साफ कर लें। 
2. धोकर साफ करने के बाद आप इन सारी चीजों को अच्छे से काट लें। 
3. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और उसमें थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें। 
4. जैसे घी गर्म हो जाए तो उसमें कटी हुई सब्जियां डालकर भून लें। 
5. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गर्म मसाला डालकर भूनें। 
6. सारी चीजों को अच्छे से पकने दें। इसके बाद इसमें स्वादअनुसार नमक मिलाएं। 
7. मिश्रण को अच्छे से पकाने के बाद ठंडा कर लें। 
8. एक बर्तन में गेंहू का आटा छानें और उसमें थोड़ा सा नमक मिला दें। 
9. आटे में थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। 
10. तैयार किए गए आटे की बाराबर लोईया बनाकर उन्हें बेल लें। 
11. तैयार की हुई लोईयों में स्टफिंग डालें और चारों ओर से बंद कर दें। 
12. ऐसे ही बाकी आटे से लोईयां तैयार करके स्टफिंग भर लें। 
13. एक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। 
14. इसके बाद बेली हुआ परांठा तवे पर रखें। 
15. एक तरफ से पका लें और घी लगाएं। 
16. ऐसे ही दूसरी ओर परांठे पर घी लगाएं। 
17. दोनों तरफ से पक जाने पर परांटे को प्लेट में निकाल लें। 
18. परांठे पर मक्खन लगाकर गर्मागर्म सर्व करें। 


 

Content Writer

palak