सावन में Newly Married लड़कियों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये Sarees

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 12:24 PM (IST)

सावन का महीना शुरु हो चुका है। यह महीना नई-नवेली दुल्हनों और सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दौरान सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं भगवान शिव की अराधना करती हैं। इसके अलावा सुहागन महिलाएं इस दौरान संजना-संवरना भी पसंद करती हैं। खासकर हरे रंग की साड़ियां तो महिलाओं की सावन में पहली पसंद होती है। ऐसे में अगर इस सावन आप भी हरी साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो आज आपको एक्ट्रेस की कुछ ऐसी कलेक्शन्स दिखाएंगे जिन्हें आप इस सावन कैरी कर सकती हैं।

अनुष्का की यह बनारसी ग्रीन साड़ी इस सावन आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। बालों में जुड़ा और मैचिंग ज्वेलरी के साथ आप अपनी लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। 

अगर आप कुछ हटके कैरी करने का सोच रही हैं तो शिल्पा की यह शिमरी ग्रीन  साड़ी भी अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। साथ में लॉन्ग ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ आप सावन में और भी खूबसूरत दिख सकती हैं।

लाइट ग्रीन अगर आप पहनने का सोच रही हैं तो कियारा अडवाणी की यह लाइम ग्रीन साड़ी बेस्ट रहेगी। फूलों की कढ़ाई वाला ब्लाउज और साड़ी पर किया गया थ्रेड वर्क आपकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा देगा। 

अदिति रॉय हैदरी की यह मेंहदी शेड साड़ी भी आपके सावन लुक को फ्लॉरिश करेगी। बालों में गजरा लगाकर और गले में सिंपल सा नेकपीस कैरी करके आप अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।

लहंगा अगर आप सावन में पहनना चाहती हैं तो आलिया भट्ट का यह लाइट शेड लाइम ग्रीन लहंगा भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हैवी नेकपीस, माथे पर टीका और ओपन हेयर्स के साथ आप अपनी सुंदरता निखार सकती हैं।

सिर्फ साड़ी ही नहीं बल्कि आप ग्रीन कलर का चोकर नेकपीस भी इस सावन साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। ग्रीन एमराल्ड काफी ट्रेंड में है। ऐसे में इस सावन इसके साथ आप अपनी लुक कंप्लीट कर सकती हैं।


 

Content Writer

palak