दीवाज पर छाया ग्रीन का क्रेज, फेस्टिव सीजन के लिए है परफेक्ट

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 01:53 PM (IST)

बॉलीवुड दीवाज का स्टाइल बहुत सी औरतों को प्रभावित करता है। हर महिला अपने लुक को फैशन ट्रेंड के साथ मैच करने के लिए इन दीवाज से ही इंस्पायर होती है। हर स्टाइलिस्ट एक कलर को चुन बहुत से ड्रेस डिजाइन करते है। इस हफ्ते ग्रीन और इस कलर के शेड्स के आउटफिट बॉलीवुड एक्ट्रेस की लुक पर चांद लगा रहे है। ग्रीन रंग के आउटफिट ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देने के लिए बेस्ट है। चलिए आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस की बेस्ट ग्रीन शेड आउटफिट की एक झलक दिखाते है। 

कियारा आडवाणी की यह सेज ग्रीन लहंगा बेहद ही स्टनिंग लग रहा है।

 
यह सेज ग्रीन की ऐथनिक साड़ी किसी भी इवेंट के लिए परफेक्ट है। 


प्रियंका ने अनीता डोंगरे का फॉरेस्ट ग्रीन वेलवेट शरारा सूट पहना हुआ है। गोल्ड ईयररिंग्स और मांग टीके के साथ उनका यह लुक बहुत स्टनिंग लग रहा है।


सोनम कपूर की यह साड़ी बहुत ही लाइट है। जिसे आप आराम से कैरी कर सकते है। आप बेल्ट भी टीमअप कर सकती है।  


तापसी की तरह फॉरेस्ट ग्रीन वेलवेट शरारा पहन सकती है। 


बाहुबली गर्ल 'तमन्ना' की तरह यह ग्रीन लॉन्ग कुर्ती जरूर ट्राई करें। 


सेज ग्रीन इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में पूजा हेगड़े बहुत ही खूबसूरत लग रही है। 


काजोल देवगन की यह सेज ग्रीन नेट वाली साड़ी बहुत एलिगेंट लग रही है। 


वहीँ लारा दत्ता की पैस्टल ग्रीन रफल साड़ी डिजाइनर लग रही है। 


सागरिका की सैक्रामेंटो ग्रीन शरारा ट्रेडिशनल आउटफिट बहुत ही सोबर लुक प्रदान कर रही है। 


करिश्मा कपूर की तरह आप भी हंटर ग्रीन का यह लॉन्ग कुर्ती ट्राई कर सकती है। 

Content Writer

shipra rana