9 दिन 9 रंग: नवरात्रि के लिए बेहतरीन आउटफिट Ideas

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 03:16 PM (IST)

नारी डेस्क: नवरात्रि  के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और हर दिन एक विशेष रंग से जुड़ा होता है। अगर आप हर दिन अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन 9 आउटफिट आइडियाज से अपना लुक और भी खास बना सकती हैं।  नवरात्रि में मिरर वर्क, बंधनी प्रिंट, कच्छ एम्ब्रॉयडरी और रंगीन ज्वेलरी आपके आउटफिट को और भी आकर्षक बना देती है।

PunjabKesari
पहला दिन- पीला

पहले दिन आप पीला अनारकली सूट, बंधनी प्रिंट लहंगा पहन सकती हैं।  इसे हल्की गोल्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें

PunjabKesari
 दूसरा दिन- हरा

 ग्रीन चनिया-चोली, ग्रीन सिल्क कुर्ती और पलाजो इस त्यौहार को और खास बना देगी।  मिरर वर्क दुपट्टा लुक को और आकर्षक बनाएगा।

PunjabKesari
तीसरा दिन- ग्रे

 ग्रे एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा, ग्रे इंडो-वेस्टर्न गाउन हर उम्र की महिला को सूट कर सकता है। यह सिल्वर ज्वेलरी के साथ बेहतरीन लगेगा

PunjabKesari
चौथा दिन- ऑरेंज

ऑरेंज शरारा सूट या फिर ऑरेंज बंधनी कुर्ती किसी की भी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकता है। इसके साथ ट्रेडिशनल झुमके पहनें

PunjabKesari
 पांचवां दिन-सफेद

चिकनकारी का फैशन कभी पुराना नहीं होता। घर की पूजा में आप  व्हाइट चिकनकारी कुर्ती, व्हाइट लहंगा-चोली पहन सकती हैं।  इसके रंगीन साथ दुपट्टा जोड़कर लुक को खास बनाएं

PunjabKesari
छठा दिन- लाल

 परफेक्ट लुक के लिए रेड सिल्क साड़ी, रेड चनिया-चोली पर भराेसा कर सकते हैं। इसे गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें।

PunjabKesari
सातवां दिन – रॉयल ब्लू

 ब्लू लहंगा या अनारकली भी काफी शानदार लगता है, आप चाहें तो ब्लू इंडो-वेस्टर्न ड्रेस भी चूज कर सकती हैं। यह सिल्वर एक्सेसरीज के साथ शानदार लगेगा

PunjabKesari
आठवां दिन – गुलाबी (Pink)

 पिंक शरारा सेट या पिंक बंधनी सूट आपकी खूबसूरती को और बढ़ाने का काम करेगा। इसके साथ स्टोन या ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी मैच करें।

PunjabKesari
 नौवां दिन- बैंगनी (Purple)

आप चाहें तो इस खास मौके पर पर्पल एथनिक गाउन या  पर्पल लहंगा-चोली भी पहन सकती हैं। आज कल ये रंग बेहद पसंद किया जा रहा है।  स्टाइलिश क्लच और झुमके के साथ लुक पूरा करें
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static