अजीबो-गरीब! कब्रों के बीच बना है भारत का यह रेस्टोरेंट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2016 - 06:53 PM (IST)

ट्रैवलिंग:भारत दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर आपको हर तरह के रंग देखने को मिल जाएंगे। खूबसूरत जगह, मौसम,पहाड़,झीलें,तलाब,महल,किले,ऐतिहासिक इमारतों के अलावा और भी बहुत कुछ देखा जा सकता है। आज हम भारत की जिस अनोेखी जगह की बात कर रहे हैं,वो है गुजरात के शहर अहमदाबाद में बना कब्रिस्तान रेस्टोरेंट। अहमदाबाद गुजरात की आर्थिक राजधानी है, इस शहर का नाम अहमद शाह के नाम पर रखा गया था। यह शहर दुनिया में मास्टर बिजनेसमैन के नाम से भी मशहूर है। 


अहमदाबाद मेें आपको घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा। आप इस जगह पर जा रहे हैं तो लाल दरवाजा जरूर जाएं। यहां पर लकी रेस्टोरेंट में आप खाने का जम कर लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की खास और अनोखी बात यह है कि इसे कब्रों के बीचो-बीच बनाया गया है। इसकी यही खासियत की बजह से लोग दूर-दूर से यहां खाना खाने आते है।


पुरानी कब्रों के बीच बने इस रेस्टोरेंट की कहानी भी दिलचस्प है। लोगों का कहना है कि यह कब्रें 10 वीं सदी के सूफी संतों की हैं। कृष्णनन कुट्टी जो इसके मालिक हैं उनका कहना है कि इसी कारण इन कब्रों को हटाने की बजाए इनके आसपास ही कुर्सियां लगा दी गई। रेस्टोरेंट के टेस्टी खाने के कारण यह जगह इस इलाके में बहुत मशहूर है।
 

कुट्टी का कहना है कि इन कब्रों की वजह से उसे और यहां  आने वालो लोगों को कभी कोई परेशानी नहीं हुई। इन कब्रों के कारण ही उसका बिजनेस दिनों-दिन बढ़ता गया। यहां पर रोज सुबह कब्रों की सफाई की जाती है और फूल भी चढ़ाए जाते हैं। लोग यहां का खाना बहुत पसंद करते हैं। 

Punjab Kesari