89 साल की उम्र में दादी ने शुरू किया ऑनलाइन बिजनेस, करोड़ों में है कमाई!

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 12:17 PM (IST)

मन में शौक हो तो कोई भी काम सीखने या फिर पढ़ने की कोई उम्र नही होती। औरत अगर मन में कोई भी काम करने की ठान ले तो कामयाबी जरूर हासिल करती है। आज हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं, उनका नाम है लतिका चक्रवती। जो 89 साल की उम्र में एक सफल बिजनेसवुमेन है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि उनकी पकड़ ऑनलाइन बिजनेस पर है। 

लतिका चक्रवती अपने ऑनलाइन बिजनेस के जरिए हैंड बैग्स बेचती हैं। इन बैग्स की खूबसूरती और खास बनावट लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। लतिका का इस उम्र में बिजनेस शुरू करने के पीछे खास कारण था। उनके पति कृष्णा लाल चक्रवर्ती सर्वे ऑफ इंडिया का सर्वेक्षण करते थे। जब उनकी मौत हुई तो कृष्णा अपने बेटे राज चक्रवर्ती के साथ रहने लगी जो नौसेना में कैप्टन हैं। इस वजह से उसे बेटे के साथ अलग-अलग शहरों में जाकर रहना पड़ता था, यह बात लतिका जी को पसंद नहीं थी। उसने सोचा की कुछ ऐसा किया जाए की वह एक जगह पर रहे। 

इस उम्र में अपने अंदर के हुनर से कुछ अलग करने की सोची। लतिका जी ने एक ऑनलाइन शॉप शुरू की, जिसमें वह अपने हाथ से बने हैंड बैग और पोटली बेचने लगी। लोगों को भी उनके बनाए बैग पसंद आने लगे क्योंकि आजकल लोग हैंड मेड चीजों को मशीनी चीजों से ज्यादा अहमियत देते हैं। यही खास कारण था कि उनका बिजनेस चल पड़ा। इसका फायदा न सिर्फ लतिका जी को मिला बल्कि कई महिलाओं को भी इस जरिए रोजगार मिलना शुरू हो गया। उनके बनाए बैग्स की डिलीवरी जर्मनी, उमान और न्यूजीलैंड में भी होती है। 

इस काम के लिए लतिका जी के बेटे ने उनका पूरा साथ दिया। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस सिखाया और पूरा सैटअप भी करके दिया। लतिका जी का इस उम्र में बिजनेस शुरू करना और इसमें कामयाबी हासिल करना दूसरी औरतों के लिए भी प्रेरणा है। 

 


 

Content Writer

Priya verma