अप्रैल में होने वाला है बुध का ग्रह परिवर्तन, बदल जाएगी 5 राशियों की किस्मत

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 06:07 PM (IST)

अप्रैल के महीने में सूर्य के साथ-साथ कई और ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। ऐसे में ग्रह गोचर के चलते वृषभ राशि के 5 राशियों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ होगा। अप्रैल के महीने में लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य नाम का योग बन रहा है। वहीं 2 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करने वाले हैं, इसके बाद 9 अप्रैल को बुध का मीन राशि में गोचर होगा। 19 अप्रैल को बुध मीन राशि में उदय होने वाला है। बुध के इन ग्रह गोचर के साथ सूर्य और गुरु की युति बनने वाली है इसी के साथ 24 अप्रैल को शुक्र ग्रह मेष राशि में जाने वाले हैं। ऐसे में इन ग्रहों के गोचर के चलते 5 राशियों के लिए अप्रैल महीना बहुत ही लाभकारी होने वाला है। 

मिथुन 

इस राशि के स्वामी बुध शुक्र के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण नाम का योग बना रहे हैं। बुध की युति बनने के कारण इस राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा। आपके उच्च लोगों के साथ रिश्ते बढ़ेंगे। करियर में मुनाफा होगा। व्यापारियों को व्यापार में फायदा होगा, आपको धन लाभ हो सकता है।

मकर 

इस राशि के सूर्य और गुरु की युति होने वाली है। ऐसे में दोनों ही प्रभावशाली ग्रह सुख भाव में होने वाले सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है। मातृ पक्ष से आपको फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई कहासुनी चल रही तो वह दूर होगी। धन लाभ होगा और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आपके बिगड़े काम बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा आप लोगों की बढ़ेगी। 

वृषभ 

इस राशि में शुक्र की युति बुध के साथ होने वाले हैं। ऐसे में आपकी संपत्ति बढ़ सकती है। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है।  लेकिन इस दौरान आपके खर्चे भी ज्यादा होंगे। सुख-सुविधाओं और मनोरंजन जैसी चीजों में आपका पैसा खर्च हो सकता है। करियर में आपको कोई नया मौका मिल सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 

धनु 

इस राशि में सूर्य और गुरु की युति बनने वाली है। सूर्य और गुरु की इस युति से आप लोगों का भाग्य चमकेगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होसकती है। इस दौरान आपको अचानक से कोई फायदा हो सकता है। यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। इस दौरान आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। 

मीन 

इस राशि के लोगों के लिए बुध और शुक्र की युति बहुत ही फायदेमंद रहेगी। आपकी पहचान किसी हाई प्रोफाइल लोगों के साथ हो सकती है। इन लोगों की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। हालांकि अप्रैल के महीने में आपकी भागदौड़ बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको व्यापारिक क्षेत्र में भी फायदा हो सकता है।

Content Writer

palak