बैचलर पार्टी में पहनना चाहती हैं स्टाइलिश Gowns तो मलाइका और जान्हवी कपूर से लें Inspiration

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 04:30 PM (IST)

शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। ऐसे में लड़कियां सबसे पहले शादी में होने वाले फंक्शन्स के लिए ड्रेसेज चूज करती हैं। हर किसी फंक्शन में वह एकदम अलग दिखना पसंद करती हैं। खासकर कॉकटेल पार्टी, बैचलरेट पार्टी में गाउन ही पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी कॉकटेल और बैचलर पार्टी में गाउन पहनने के लिए थोड़ा कंफ्यूज हो रही हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और जान्हवी कपूर से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। 

मैरुन गाउन 

आप जान्हवी के जैसा मैरुन गाउन बैचुलर पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। मैचिंग लिप शेड और ओपन हेयरस्टाइल के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। खासकर अगर आपको बैकलेस गाउन अच्छे लगते हैं तो इसे आप बैचुलर पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। 

ब्लैक गाउन 

आप जान्हवी के जैसे इस तरह का ब्लैक गाउन भी पार्टी में पहन सकती हैं। डार्क लिपस्टिक शेड और बालों को कर्ल करके आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। खासकर अगर आप ब्लैक लवर हैं तो यह गाउन आपके लिए एकदम बेस्ट चॉइस हो सकता है। 

मरमेड स्टाइल गाउन 

आप विदआउट स्लिप गाउन जान्हवी कपूर की तरह पार्टी में वियर कर सकती हैं। इस गाउन में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। आप भी इसे पार्टी में पहनकर पार्टी की जान बन सकती हैं। सिल्वर कलर के इस गाउन में आप पार्टी में सबसे यूनिक दिख सकती हैं। 

क्वीन स्टाइल गाउन 

आप मलाइका के जैसे रेड कलर का गाउन पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। रेड कलर के इस गाउन में आप एकदम प्रिंसेस लगेगी। मैचिंग ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप लुक के साथ आप पार्टी में हॉट दिख सकती हैं। 

फैदर गाउन 

अगर आप कुछ स्टाइलिश शादी में पहनने की सोच रही हैं तो मलाइका का यह फैदर गाउन ट्राई कर सकती हैं। डार्क लिपस्टिक शेड और मिनिमल मेकअप लुक के साथ आप भी पार्टी की जान बन सकती हैं। 

व्हाइट गाउन 

आप इस तरह का व्हाइट गाउन भी पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। मलाइका ने इसके साथ बालों को  टाई करके अपना लुक कंप्लीट किया है। आप भी पार्टी में इस तरह का यूनिक लुक ट्राई कर सकती हैं। इससे आप शादी में और भी गॉर्जियस दिखेगी। 

Content Writer

palak