एेसी जगहें, जहां रहने पर मिलते हैं पैसे!

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2016 - 05:13 PM (IST)

लाइफस्टाइल: दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर कई लोग रहते हैं। हर व्यक्ति अपना परिवार चलाने के लिए कोई न कोई काम करता है लेकिन एक एेसी जगह भी है जहां रहने के पैसे मिलते हैं। जी हां, दुनिया में कुछ एेसी जगह भी है जहां अगर आप रहते हैं तो आपको वहां रहने की एवज में पैसे भी मिलते हैं। आइए जाने इन जगहों के बारे में

1. डेट्रोइट, मिशिगन, USA
डेट्रोइट USA का सबसे छोटा शहर है। यहां की आबादी तेजी से कम हो रही है, जिसके कारण USA की सरकार ने यहां पर रहने वाले लोगों को अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा भत्ते देने शुरु कर दिए है। 

2. सस्केचेवान
इस शहर ने बहुत ही कम समय में दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी। यहां के लोग ग्रेजुएट है। इन लोगों को सरकार की तरफ से $20000 दिए जाते हैं, जिससे वह अपना बिजनेस खोल सकें। 

3. पोनगा
पोनगा स्पेन में स्थित एक छोटा गांव है। लोग दूर-दूर से इस गांव की खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं। यहां की सरकार इस गांव में रहने वाले हर कपल को पैसे देती है।  

4. एम्सटर्डम
इस देश में रहने वाले लोगों को पढ़ाई से लेकर विदेश यात्रा तक भत्ते दिए जाते हैं। यहां पर रहने वाले हर शख्स को सरकार के द्वारा 67 हजार रुपए दिए जाते हैं। 

5. नायग्रा फॉल
नायग्रा फॉल कनाडा के सबसे सुंदर शहरों में से एक है। यहां की सरकार युवाओं को बिजनेस खोलने के लिए धन राशि देती है। यह धनराशि उन्हीं लोगों को दी जाती है जो ग्रेजुएट हो चुके होते हैं। बाद में उन्हें अपने कमाए धन का ब्यौरा देना होता है। 

Punjab Kesari