सर्दी-ज़ुकाम होने पर 4 साल से कम उम्र के बच्चों को अब नहीं दे सकोगे ये  कफ सिरप, सरकार ने लगाया बैन

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 04:46 PM (IST)

नारी डेस्क: केंद्र सरकार ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन के फिक्स कॉम्बिनेशन वाले कफ सिरप  के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे आमतौर पर सर्दी-खांसी और फ्लू के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इन दवाओं के चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल पर भी रोक लगायी गयी है। 
 

यह भी पढ़ें:  दिन रात लड़की को सुनाई देती थी अजीब आवाजें,  गर्दन की नस ने खाेला इस बीमारी का राज
 

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन दोनों औषधीय अवयवों वाले एफडीसी के लेबल, पैकेज इंसटर् और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट चेतावनी देना अनिवार्य होगा कि इनका उपयोग चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए। यह कदम छोटे बच्चों में इन दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए उठाया गया है। इससे पहले 15 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना के माध्यम से क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले कुछ निश्चित खुराक संयोजनों पर आयु-विशिष्ट चेतावनी लागू की गयी थी। 
 

यह भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित एक्ट्रेस  Sowcar Janaki ने 93 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
 

अब सरकार ने यह प्रावधान इन दोनों अवयवों वाले सभी फॉर्मूलेशन पर लागू कर दिया है। सरकार ने यह निर्णय विशेषज्ञ समिति और औषधि तकनीकी सलाहकार बोडर् (डीटीएबी) की सिफारिशों के आधार पर लिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में ऐसे संयोजन का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है, जबकि इनके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static