बगीचे को यूं दें Rock Garden लुक

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 06:03 PM (IST)

घर में बना छोटा सा गॉर्डन वह जगह है जहां हम अपनी फैमिली के साथ बैठकर शाम की चाय का आनंद उठाते है। यह न केवल हमारी सुख-सुविधा बल्कि घर की शान बढ़ाने का काम भी करता है। मॉडर्न समय में गॉर्डन को खूबसूरत लुक देने के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं, उन्हीं में से एक तरीका है रॉक गॉर्डन मेकओवर। आजकल लोग अपने गॉर्डन को रॉक लुक देने के लिए अलग-अलग स्टाइल व थीम चूज कर है। अगर आप भी बागवानी करने के शौकीन है तो घर के बगीचे को खूबसूरत दिखाने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं। 

कैसे दें बगीचे को रॉक गॉर्डन जैसा लुक?

आप अपने घर के आगंन को रॉक गॉर्डन जैसा लुक देने के लिए अलग-अलग थीम इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके लिए आप अपनी पसंद के हिसाब से डिफरैंट कलर के पत्थर व टाइल्स का इस्तेमाल कर सकते है। फूलों और पौधों की मदद से इन्हें और अट्रेक्टिव दिखा सकते हैं।  चलिए आज हम आपको रॉक गॉर्डन की तस्वीरें दिखाते है जिनकी मदद से आप अपने बगीचे को नया मेकओवर दे सकते हैं। 

फाउंटेन स्टाइल थीम 

आप इस थीम में भी अपने बगीचे को रॉक गॉर्डन की लुक दे सकते है। व्हाइट पत्थर व टुटी हुई ईंटों की मदद से इसे सजा सकते हैं। 

मटका स्टाइल थीम 

यह स्टाइल भी काफी सिंपल होगा। आप गॉर्डन में रखें गमलों के चारों तरफ पत्थर डालकर उन्हें राउंड शेप दे सकते है जो काफी अट्रेक्टिव आइडिया है। 

जिगजैग स्टाइल 

गॉर्डन के चारों तरफ के कोनों पर आप जिगजैस स्टाइल में पत्थर को इस तरफ फैला सकते है जिससे बगीचा काफी खूबसूरत दिखेगा। आप चाहे तो इसके बीचों-बीच पौधों उगा सकते हैं। 

स्कवायर स्टाइल रॉक गॉर्डन 

आप चाहे तो गॉर्डन को सिंपल सौबर तरीके से मेकओवर देने के लिए यह स्टाइल ट्राई कर सकते है जो काफी आसान भी है। 
 

जालीदार लुक 

रॉक गॉर्डन मेकओवर के लिए आप टाइल्स व फूलों का यूं इस्तेमाल कर सकते हैं। 

फाउंटेन स्टाइल रॉक गॉर्डन मेकओवर 

बगीचे में फाउंटेन स्टाइल में फ्लॉवर्स लगाकर उनके चारों तरफ पत्थरों को यूं इस्तेमाल कर सकते है जो गॉर्डन को काफी अट्रेक्टिव लुक देगा। 

कलरफूल पत्थरों का इस्तेमाल 

आप यूं गॉर्डन में कलरफूल पत्थरों का इस्तेमाल कर सकते है जो काफी आसान व यूनिक तरीका है। 
 

 

Content Writer

Sunita Rajput