आजादी के पर्व को गूगल ने भी किया सेलिब्रेट, सुंदर से डूडल बनाकर दर्शायी भारतीय संस्कृति

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 10:37 AM (IST)

आज पूरे भारत में आजादी के 75 साल पूरे होने का महोत्सव बड़ी धूमधाम ने मनाया जा रहा है। हर भारतीय देश के इस खास दिन को मनाने में अपना पूरा सहयोग दे रहा है। वहीं गूगल ने भी देश की संस्कृति को जाहिर करके एक डूडल बनाया है। गूगल हर खास मौके पर अपने डूडल के जरिए लोगों को अलग-अलग संदेश देता ही रहता है। इस डूडल में गूगल ने रंग-बिरंगी पतंगों को उड़ते हुए दिखाया है। गूगल के द्वारा प्रदर्शित की गई ये पतंगें अब तक भारत के द्वारा हासिल की गई ऊंचाइयों को दिखा रही है। 

 केरल की कलाकर नीति ने बनाया डूडल  

आपको बता दें कि गूगल का यह डूडल केरल की कलाकार नीति ने बनाया है। इस डूडल में भारत को 15 अगस्त के इस खास अवसर पर अपनी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। गूगल ने एक खास जीआईएफ(GIF) बनाया है। जिसमें पतंगों के जरिए भारतीय संस्कृति को दर्शाया गया है। पतंगों के साथ बनाया गया ये डूडल 75 साल में भारत की ऊंचाइयों का प्रतीक है। 

पतंगों के जरिए प्रदर्शित की संस्कृति 

गूगल का डूडल बनाने वाले कलाकार नीति ने बताया कि - 'हमारी बहुत ही प्यारी यादों में से एक पतंग भी है, पतंग उड़ाना सदियों से भारत की एक पुरानी परंपरा रहा है। यह परंपरा भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का भी एक अलग हिस्सा रही है।' नीति ने अपनी बात रखते हुए बताया कि - 'आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ नारे लिखने के लिए भी पतंगों का इस्तेमाल किया था। पतंगों को विरोध की निशानी के तौर पर आसमान में भी उड़ाया गया था।' 

डूडल के अलावा बनाया 2 मिनट का वीडियो

गूगल ने डूडल के अलावा भारत की उड़ान(India Ki Udaan) नाम के एक डिजीटल पेज के जरिए अपनी वेबसाइट पर लाइव भी किया था। गूगल आर्ट एंड कल्चर(Google Art And Culture) के नाम से बने पेज पर आप भारत की उड़ान को भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि गूगल ने एक नई वेबसाइट भी बनाई है, जिसका नाम है गूगल आर्ट एंड कल्चर(Google Art And Culture). इस वेबसाइट पर सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , जवाहर लाल नेहरु जैसे कई तमाम नेताओं की छवि भी दर्शायी गई है। गूगल ने एक 2 मिनट की वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमें पूरी 1947 से मिली आजादी से लेकर अब तक के पूरे 75 साल का सफर दिखाया गया है। आप इस वीडियो के जरिए सिर्फ 2 मिनट में ही पिछले 75 सालों का पूरा भारतीय इतिहास देख सकते हैं। 

Content Writer

palak