फैंस की दुआ नहीं हुई कबूल, महाभारत के "शकुनि मामा" ने दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 12:19 PM (IST)

टीवी जगत से बेहद दुख भरी खबर सामने आई है। महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल इस दुनिया में नहीं रहे, उन्होंने 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चले रहे थे। फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे, लेकिन भगवान को यही मंजूर था, उनका यूं चले जाना टीवी जगत के लिए बड़ा नुकसान है।


 गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने यह दुखद खुबर सांझा की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई गहरे सदमे में है।  गूफी पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


बताया जा रहा है  गूफी की तबियत तब बिगड़ी जब वह फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर मुंबई के अंधेरी स्थित Bellevue अस्पताल ले जाया गया। दिन- प्रतिदिन उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है, आज उनके निधन की खबर आ गई। गुफी  को लोग 'शकुनी मामा' के रोल की वजह जानते थे। वैसे तो उन्हाेंने शो 'महाभारत' को बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर ज्वाइन किया था, लेकिन बाद में उन्हें  'शकुनी मामा' का रोल ऑफर किया गया।


गूफी पेंटल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि- महाभारत के प्रसारण के दौरान उन्हें धमकी भरे खत मिलते थे। उन्होंने बताया कि- ''उस दौर के लोग मुझे असल शकुनि मामा समझने लगे थे, लोग मुझे ही महाभारत होने की असल वजह मानते थे। इसकी वजह से मुझे धमकी भरे खत भेजे जाने लगे थे । कई लोगों तो टांग तोड़ने की धमकी तक दे डाली थी"। 

Content Writer

vasudha