अच्छी नींद और योग है रेखा की ऐजलेस ब्यूटी का सीक्रेट, आप भी कर सकती है Follow

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 04:23 PM (IST)

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के आज भी लाखों- करोड़ों लोग दिवाने हैं। उन्हे देखकर तो अकसर यही सवाल मन में आता है कि क्या वह कभी बूढ़ी होगी? या फिर क्या उनके पास कोई नुस्खा है जिससे उनकी खूबसूरती उम्र के साथ- साथ और बढ़ती जा रही है। यह बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि ये अदाकारा बहुत महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती है। वह अपनी  स्किन को यंग और हेल्दी रखने के लिए घरेलू नुस्खों पर ही विश्वाश रखती है। तो चलिए बर्थडे के मौके पर बताते हैं रेखा की खूबसूरती के पीछे का राज 


योग

खुद को फिट रखने के लिए रेखा योग का सहारा लेती हैं। उनका मानना है कि योग से इंसान शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से मजबूत होता है। वो भले ही कितना भी बिजी क्यों ना हो योग करना नहीं भूलती। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस रोज 2 घंटे योग करती है।

PunjabKesari

दही, शहद 

उनके खूबसूरत बालों का राज है दही, शहद और अंडा। यदि आप भी रेखा जैसे सुंदर और मजबूत बाल चाहती हैं तो हफ्ते में एक बार इन तीनों चीजों को मिलाकर बालों में जरुर लगाएं। साथ ही जितना हो सके हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और नकली हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें।

 

पानी

रेखा  का मानना है कि पानी आपकी त्वचा के लिए बहुत जरुरी है। वह दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरुर पीती हैं। उनके मुताबिक पानी आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है साथ ही बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।

PunjabKesari
बाहर के खाने को ना

रेखा बाहर के खाने को अवॉइड करती  हैं। वह मैदा से बनी चीजें, डीप फ्राइड या ऑइली खाने का कम मात्रा में सेवन करती हैं। लेकिन अब बदलते समय के साथ रेखा ने इन चीजों को खाना भी बंद कर दिया है और घर का बने खाने का सेवन करती हैं।  


बेहतरीन डाइट

साउथ इंडियन होने की वजह से रेखा अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देती हैं। उन्हें खाने में दाल, सब्जी, रोटी और एक पूरा बाउल दही खाना पसंद है। रेखा रात 7:30 के बाद खाना पसंद नहीं करती।

PunjabKesari
अच्छी नींद 

 रेखा अच्छी नींद लेने पर बहुत ध्यान देती है। अच्छी और पूरी नींद लेने से ना सिर्फ आपके शरीर की थकान दूर हो जाती है बल्कि आप दिन भर तरोताजा महसूस करते हैं और यही ताजगी आपके चेहरे पर दिखती है। रेखा की खूबसूरती का एक राज यह भी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static