घर में पड़ जाए इन चीजों के पैर तो समझ लें आ गए अच्छे दिन

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 07:57 PM (IST)

पशु-पक्षियों में भगवान का वास माना जाता है। हिंदू धर्म में तो गाय की माता की तरह पूजा भी की जाती है। यही नहीं, कई बार घर में कोई किसी पशु या पक्षी आ जाता है आने वाली सुख समृद्धि का संकेत देता है। मान्यताओं के अनुसार, कुछ पशु-पक्षियों का आगमन घर में आने वाले धन-धान्य की ओर इशारा करता है। ऐसे में इनका स्वागत खुशी-खुशी करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि घर में किन चीजों का आना होता है शुभ...

तोते का आगमन

तोते का घर की छत या अंदर आना शुभ संकेत देते हैं। मान्यता है कि अगर घर में अचानक तोता आ जाए तो वो धन धान्य से पूर्ण होने का संकेत होता है। ऐसे में एक बाउल में जल भरकर उसे पीने के लिए जरूर दें। साथ ही कुछ खाने को भी दें।

उल्लू का आगमन

माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू का भी घर में आगमन अच्छा संकेत होता है। अगर घर में अचानक उल्लू आ जाए तो समझ लें कि घर में मां लक्ष्मी का आगमन हुआ है और अब आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।

दशहरे में नीलकंठ का आगमन

मान्यता है कि अगर दशहरे वाले दिन श्री राम का संदेश वाहक नीलकंठ आ जाए तो आपके धन में वृद्धि होने वाली हैं। साथ ही इससे आपके कष्ट भी दूर हो जाएंगे।

पितृ पक्ष में कौए का आगमन

पितृ पक्ष में कौए को भोजन करवाया जाता है क्योंकि इन्हें पितरों का संदेश वाहक माना जाता है। ऐसे में अगर घर में अचानक कौआ आ जाए तो समझ लें कि पितृ आपकी सेवा से खुश हैं। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि घर की छत पर कौए का बोलना मेहमान के आगमन का संदेश देता है।

गाय का आगमन

हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में अगर आपके घर पर गाय अचानक आ गई है तो उसे भगाए नहीं बल्कि भोजन करवाएं। घर में गाय का आगमन साक्षात भगवान का आना माना जाता है।

काली चींटियों का आगमन

घर में काली चीटियों का आना इस बात का संकेत है कि आपकी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। ऐसे में चीटियों का आटा खिलाना आपके लिए मंगलकारी होगा।

मेंढक का आगमन

बारिश के मौसम में अक्सर घर में मेंढक आ जाते हैं। मगर, घर में अचानक मेंढक का आना धन-धान्य बढ़ने का संकेत माना जाता है।

ऐसे में अगर घर भी कोई पशु या पक्षी आ जाए तो उसे भगाने की बजाए उनका स्वागत करें। हो सकता है कि वो आपके लिए कोई शुभ संकेत लेकर आया हो।

Content Writer

Anjali Rajput