बरकत और तरक्की के लिए घर में रखें यह पौधा, जानिए औरतों के लिए शुभ पौधे?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 07:49 PM (IST)

पौधे नारी के जीवन पर बहुत प्रभाव डालते हैं क्योंकि 'नारी' ही प्रकृति है। संपूर्ण समाज शिव शक्ति यानि पुरूष और प्राकृति की संरचना है। पेड़-पौधे व हरियाली प्राकृति का ही हिस्सा है, जो मर्करी को रिपर्जेंट करती हैं। नवरात्रि भी तब आती है जब सूर्य यानि दुनिया का जनक कन्या राशि में आ जाता है इसलिए कन्या और मिथुन राशि हरियाली को संबोधित करती हैं। यही कारण है कि प्राकृति का सीधा संबंध महिलाओं से होता है।

 

आज हम पंडित कमल नंदलाल से जानेंगे कि पौधे 'नारी' के जीवन में क्या प्रभाव डालते हैं और उन्हें घर में कौन-से पौधे लगाने चाहिए।

सदाबहार पौधे

पपर्ल और सफेद ये दोनों दोनों पौधें ही घर के लिए शुभ होते हैं। इसे हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। खास बात तो यह है कि आप इसे किसी भी डायरेक्शन में लगा सकते हैं। यह पौधे घर में सुख-समृद्धि लाने के साथ आर्थिक तंगी भी दूर करते हैं।

गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा जिसे चाइना रोज भी कहा जाता है, यह भी महिलाओं के लिए बहुत शुभ है। लाल रंग के इस फूल से बहुत ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी निकलती है। अगर इसमें लाल फूल आते हैं तो आपके जीवन पर सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा पड़ता है। जो लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं उनके लिए यह पौधा बहुत शुभ होता है। इसे पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

कांटेदार पौधे

घर में कोई भी कांटेदार पौधा जैसे कैक्ट्स नहीं रखना चाहिए। आप घर में गुलाब का पौधा लगा सकते हैं मगर वो भी देसी या बिना कांटे वाला होना चाहिए। इसके अलावा घर में कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए।

कमल का फूल

बिजनेसवुमन के लिए कमल का पौधा बहुत शुभ होता है। आप कमरे में लाइव कमल का पाउंड रख सकते हैं। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

रातरानी का पौधा

यह पौधा उन कपल्स के लिए बेहतर है, जिनके बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं। इसे दक्षिण-पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में लगाने से कपल्स के बीच प्यार और रोमांस बढ़ेगा, साथ ही उनके झगड़े भी खत्म हो जाएंगे।

मोगरा का फूल

दक्षिण-पूर्व कोने में मोगरा का फूल लगाने से भी कपल्स के बीच प्यार बढ़ता है। इससे पति-पत्नी के बीच कबी अनबन नहीं होता है।

देसी गुलाब का पौधा

महकता हुआ गुलाब का पौधा घर में लगाने से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। साथ ही यह कपल्स में प्यार भी बढ़ाता है।

घर में  ना लगाए यह पौधे

कुछ ऐसे पौधे भी हैं, जिसे घर में लगाने से आपको नुकसान हो जाता है। जो पौधे फल देते हैं उन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में काफी पूजनीय है। इसे हमेशा उत्तर दिशा में लगाएं। इससे न सिर्फ घर में सुख-समृद्धि आएगी बल्कि आपकी सभी आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी।

पीले पौधे

अगर जीवन में कुछ भी सही नहीं चल रहा या बैडलक आपका पीछा नहीं छोड़ रहा तो उत्तर-पूर्व दिशा में कोई भी पीले फूल वाला पौधा जैसे मैरीगोल्ड (Marigold) या हजारिया का पौधा लगाएं। इससे पॉजिटिव एनर्जी आएगी और आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Content Writer

Anjali Rajput