घर पर लगाएं ये Good Luck पौधे, कर्ज व बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 01:51 PM (IST)

घर को सजाने व सुंदर बनाने के लिए लोग अलग-अलग चीजों से डेकोरेट करते हैं। खासतौर पर पौधे लगाने से घर हरा-भरा लगने के साथ महकता रहता है। मगर वास्तु के अनुसार, कुछ पौधों को लगाने से घर सुंदर लगने के साथ सुख-समृद्धि व शांति से भरा रहता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलने के साथ जीवन में खुशियों का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में... 

सेहत के लिए बालकनी में लगाएं ये पौधे

घर के बाग या बालकनी की उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशा में छोटे-छोटे पौधे लगाएं। इसके लिए आप तुलसी, गेंदा, लिली, आंवला, पुदीना, हल्दी आदि को लगा सकते हैं। इन पौधों पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी घर पर प्रवेश करेगी। साथ ही इनका सेवन करना भी फायदेमंद होता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों की सेहत बकरार रहने में मदद मिलेगी। 

पॉजीटिविटी के लिए लगाएं ये पौधे

वास्तु के अनुसार, अशोक और बांस का पौधा बेहद ही शुभ होता है। इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्चा का संचार होने के साथ खुशियों का आगमन होता है। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनते हैं। साथ ही नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

सेहत और सुख-समृद्धि बरकरार रखेगा यह पौधा

जिन घरों में लगातार लोग बीमार होते रहते हैं। उन्हें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर नीम का पेड़ लगाना चाहिए। इससे घर का वातावरण साफ होने के साथ सेहत में सुधार होता है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। नीम के पौधे को लगाने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है। 

इस पेड़ से मिलेगी महादेव की कृपा 

भगवान शिव को बेल का पेड़ अतिप्रिय है। ऐसे में इसे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा यानि वायव्य कोण में लगाना शुभ होता है। इससे घर-परिवार पर महादेव का आशीर्वाद रहने के साथ जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।  

इन पौधों से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

जो लोग कर्ज या पैसों से जुड़ी समस्या से परेशान है। उन्हें घर पर मनीप्लांट या बांस का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मक में बदल जाती है। ऐसे में पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनने में मदद मिलती है। 

इस दिशा पर लगाएं नीले फूलों वाला पौधा

नीला रंग स्थिरता व पवित्रता का प्रतीक होता है। ऐसे में इस रंग के फूलों वाले पौधे को घर की उत्तर दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में खुशियों भरा माहौल बना रहता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

Content Writer

neetu