लाइफस्टाइल से जुड़े 5 नियम नहीं पड़ने देंगे आपको बीमार

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 09:26 AM (IST)

हैल्दी रहने के लिए अच्छा खानपान और आदतों का होना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज के साथ-साथ अगर आप कुछ रूल्स फॉलो करेंगे तो हमेशा फिट रहेंगे। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही रूल्स बताते हैं। 

पहला नियम, सुबह पीएं पानी

सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीएं। अगर आपको कब्ज, जोड़ों में दर्द, मोटापे की शिकायत है तो सुबह गरम पानी पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। साथ में पानी पीते समय इस बात का ख्याल रखे कि कभी भी खड़े होकर पानी न पीएं। हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे पानी पीएं। पानी पीने के बाद 20 मिनट व्यायाम करें। 

दूसरा नियम, गोमूत्र का अर्क पीएं 

सुबह चाय पीने की बजाय आंवला-एलोवेरा का जूस या गोमूत्र का अर्क पीना शुरू करें। इससे बॉडी में कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा। आप सुबह तुलसी या नीम की पत्ती भी चबाकर खा सकते है। 

 

तीसरा नियम, बैलेंस डाइट 

रोजाना ब्रेकफास्ट में एक ही तरह की चीजों का सेवन न करें। नाश्ते में अलग-अलग चीजें खाएं। इडली-सांभर,अंकुरित अनाज,फल , दलिया  आदि चीजों को आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते है। महीने में एक या दो बार पराठा भी नाश्ते में ले सकते हैं।

 

चौथा नियम, अलग-अलग तेल करें इस्तेमाल 

खाना बनाने के लिए अलग-अलग तेल का इस्तेमाल करें। दरअसल, बॉडी को सभी तरह के तेल की जरूरत होती है, इसलिए खाना बनाने के लिए सोयाबीन, तिल व सरसों का तेल यूज करें। इसी तरह रोटी में भी गेहूं के साथ ही मक्का, बाजरा, ज्वार की रोटी खाएं। साथ में हमेशा खाना चबाकर खाएं। 

पांचवा नियम, सोने से चार घंटे पहले खाना खाएं 

रात को सोने से कम से कम 4 घंटे पहले खाना खा लें। साथ में रात को भूलकर भी दही न खाएं। इससे पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती है। 

Content Writer

Priya dhir