खुशखबरी: दिल खोलकर करें शॉपिंग क्योंकि सोना चांदी हो गया है सस्ता

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 04:11 PM (IST)

अगर आप भी काफी समय से गोल्ड में निवेश करने का प्लान बना रहे थे तो आज आपके लिए बेहतरीन मौका है। आज भारत में सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। गलोबल मार्केट्स में सोने की कीमतें काफी कम हो गई हैं।

सोने चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत पर लगभग 236.00 रुपए की गिरावट आई है, जिसके साथ इसकी कीमत करीब 55,610 (24 कैरेट) रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की कीमत में 860.00 की गिरावट आई, जिसके कारण उसका रेट अब करीब 66207.00 रुपए प्रति कि.लो. हो गया है।

गिरावट में निवेश से होगा फायदा

सोने-चांदी में निवेश करने का यह सुनहरा मौका है क्योंकि इससे आपको 1 साल में 20% रिटर्न मिल सकता है। वहीं, अगर आप 1 साल का निवेश करते हैं तो 15 से 20% रिटर्न पा सकते हैं।

दीवाली तक मंहगा हो सकता है सोना

जानकारों के मुताबिक, आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालातों को देखते हुए दीवाली तक सोने के भाव बढ़ सकते हैं। दीवाली तक सोने के भाव 70 हजार रुपए के स्तर तक पहुंच सकते हैं। हालांकि वहीं एक्सपर्ट का अंदाजा है कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद भी ग्लोबल इकोनमी सुधरने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में सोने-चांदी में निवेश करने का यही सही समय है।

वैश्विक कीमतों की बात करें तो पिछले हफ्ते सोने की कीमतें वायदा भाव कॉमेक्स पर 6.79 डॉलर गिरावट के साथ 1940.47 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ था। हालांकि कुछ हफ्तों से सोने का भाव सामान्य स्तर पर रहा है।

Content Writer

Anjali Rajput