Red Carpet Look: इन्फ्लुएंसर्स कुशा कपिला की  ड्रेस में बनी गोल्ड फिश ने खींचा लोगों का ध्यान

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 05:38 PM (IST)

कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने पहली बार रेड कार्पेट पर तहलका मचा दिया। कुशा कपिला जानी मानी कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी का ही असर है कि आज वह कान्स में अपने फैशन का जलवा दिखा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

कुशा कपिला 'दिल्ली गर्ल्स' वीडियो से काफी पॉपुलर हुई हैं, इसके बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। कुशा ने करण जौहर की घोस्ट स्टोरीज से अपना डेब्यू किया था अब उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर बता दिया है कि वह किसी से कम नहीं है। 


इस खास मौके के लिए कुशा ने राहुल मिश्रा की डिज़ाइन की गई ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।  गाउन की नेकलाइन में गोल्डन पॉपी फ्लावर्स और बीच में दो गोल्ड फिश किस करती हुई नजर आ रही थी। 


कुशा के इस खूबसूरत लुक काे  आयशा मिनिगम और रिया कपूर ने स्टाइल किया था और उन्होंने दामियानी की जूलरी कैरी कर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने का काम किय था। इस लुक को पूरा करने के लिए कुशा ने मिनिमल मेकअप किया। इस लुक में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही थी। 
 

Content Writer

vasudha