देवी लक्ष्मी के नाम पर बसा है जापान का यह शहर - Nari

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 11:07 AM (IST)

देश-विदेश में हिंदू धर्म के बहुत से खूबसूरत मंदिर बने हुए है। मगर आज हम आपको विदेशी कंट्री में बने एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देवी लक्ष्मी के नाम पर बना हुआ है। जी हां, जापान की राजधानी टोक्यो के नजदीक किचीजोजी शहर का नाम हिंदू देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है। तो चलिए जानते हैं जापान में बसे इस लक्ष्मी शहर के बारे में।

 

जापान का किचीजोजी शहर
जापान में बना किचीजोजी शहर देवी लक्ष्मी के नाम पर बना है। दरअसल, जापान में किचिजोई जोई का अर्थ देवी लक्ष्‍मी होता है। चूंकि इस कस्बे की उत्पत्ति देवी लक्ष्मी के मंदिर से हुई थी, इसलिए इसका नाम 'किचिजोई' रख दिया गया।

जापान का किचिजोई मंदिर
जापान का यह शहर किचिजोई मंदिर के नाम पर बनाया गया है, जहां लक्ष्मी के स्वरूप किचीजोजी देवी की पूजा होती है। जापान आने वाले पर्यटक इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जरूर आते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह देवी हर मुश्किल को दूर करने में मदद करती है।

जापानी व्यंजन पर भारतीय खाने के प्रभाव
जापान के इस शहर के व्यंजनों में आप भारतीय खाने की झलक देख सकते हैं। यहां जापानी सुशी को भी चावल और सिरके से बनाया जाता है और ऐसा सिर्फ भारत में ही होता है। इसके अलावा भी यहां बहुत से रेस्टोरेंट है, जहां जापानी फूड को टिवस्ट करके भारतीय व्यंजन की तरह बनाया जाता है।

किचीजोजी में कहां घूमें?
किचीजोजी शहर शॉपिंग करने वालों के लि जन्नत से कम नहीं है क्योंकि यहां पर कई डिपार्टमेंटल स्टोर बने हुए हैं। शॉपिंग के साथ-साथ आप यहां बोद्ध मंदिर, इनोकाशिरा पार्क, बीयर बार और किचीजोजी स्टेशन घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां चारों तरफ फैले चेरी के खूबसूरत पेड़ देख सकते हैं।

किचीजोजी में घूमने का सही समय
वैसे तो यहां किसी भी मौसम में घूमा जा सकता है लेकिन गर्मियों और पतझड़ का मौसम यहां ट्रैवलिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस मौसम में यहां आसा-पास हरियाली दिखाई देती है और पेड़ों का रंग भी गोल्डन या लाल हो जाता है।

Content Writer

Anjali Rajput