ग्लिसरीन से होगा बालों की हर प्रॉबल्म का हल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 04:27 PM (IST)

बालों को संभालने के लिए बहुत-सी लड़कियां नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद सकती है। मगर कई बार बालों से जुड़ी समस्याएं दूर नहीं हो पाती है। ऐसे में बात हम ग्लिसरीन की करें तो इसका इस्तेमाल खासतौर पर मोटे, कर्ली, बेजान व रूखे बालों को संभालने के लिए किया जाता है। मगर आप इसे कंडीशन की तरह इस्तेमाल कर बालों से हेयर फॉल, डैंड्रफ आदि परेशानियों से छुटकारा पा सकती है। तो चलिए आज हम आपको बालों की परेशानियों के हिसाब से अलग-अलग कंडीशनर बनाना सिखाते हैं। 

कैसे हैं फायदेमंद?

ग्लिसीन एक पौधे से मिलने वाला नेचुरल तेल है। इसका कोई रंग न होकर पारदर्शी होता है। वैसे तो कर्ली, मोटे, बेजान व रूखे बालों पर ग्लिसरीन लगाना काफी फायदेमंद होता है। इससे बाल जड़ों से पोषित होते हैं। ऐसे में बालों का रूखापन, झड़ना बंद होता है। सुंदर, मुलायम, घना व शाइनी होने में मदद मिलती है। यह स्कैल्प पर करीब 24 घंटों तक नमी बनाएं रखने में मदद करता है। 

हेयर कंडीशनर बनाने का तरीका...

ग्लिरीन को कंडीशन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बालों को गहराई से पोषण मिलने के साथ नमी बरकरार रखने मिलती है। ऐसे में बालों का रूखापन दूर हो सिल्की व शाइनी नजर आएंगे। साथ ही डैंड्रफ, दो मुंहे बाल आदि की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इससे कंडीशनर बनाने का तरीका...

दो-मुंहे से दिलाए छुटकारा 

बालों के दो-मुंह होने से ये दिखने में तो बुरे लगते ही है। साथ ही ऐसे बालों से कोई अच्छा स्टाइल भी नहीं हो पाता है। ऐसे में लोग बालों को समय-समय पर ट्रिम करवाना सही समझते हैं। मगर आप ग्लिसरीन से भी अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए किसी भी एसेंशियल ऑयल में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर इसे बालों की मसाज करते हुए दो-मुंहे बालों पर अच्छे से लगाएं। इससे दो-मुंह बालों की परेशानी दूर होने के साथ बाल तेजी से बढ़ेंगे।

डैंड्रफ होगा दूर 

बहुत-से लोगों को बालों में डैंड्रफ होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्लिसीन से तैयार कंडीशन का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रहेगा। इसके लिए 1 कप गुलाब जल में 1 चम्मच ग्लिसीन मिलाएं। तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। हर बार शैंपू के बाद इसे इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। आप चाहे तो इस मिश्रण को बोतल में भर कर रख सकते हैं।

सिल्की बालों के लिए 

अगर आपके बाल रूखे, बेजान है तो इसके लिए अपने नहाने के पानी में ग्लिसरीन की कुछ बूंदे मिलाएं। सबसे पहले बालों को शैंपू से धोएं। बाद में ग्लिसरीन के पानी को बालों पर लगाकर 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में बालों को ताजे पानी से धोएं। इससे बालों का रूखापन दूर हो मुलायम व शाइनी होंगे। 
 

Content Writer

neetu