बढ़ते बच्चों के लिए फायदेमंद है Gluten Free सूजी

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 12:34 PM (IST)

मां का दूध बच्चे के लिए बहुत जरुरी है। मगर जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है, उसके मुंह का स्वाद बढ़ने लगता है। ऐसे में उसे नई-नई चीजों का सेवन करना अच्छा लगता है। मां का दूध तो बच्चे को देना जरुरी है ही, मगर आप इसके अलावा और भी बहुत सी हेल्दी और आसान चीजें हैं जो बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं। जैसे कि रवा, कुछ लोग रवा को सूजी कहते हैं। सूजी दिखने में साधारण और दाम में भी कम होने की वजह से बहुत से लोग इसका सेवन करना भूल ही जाते हैं। लोगों का ज्यादातर ध्यान महंगी-महंगी खाने वाली चीजों पर होता है। मगर सूजी के पोषक तत्व जानने के बाद आप भी शायद आगे से कभी सूजी को न नहीं कहेंगे। आइए जानते हैं सूजी में पाए जाने वाले जरूरी तत्व...

सूजी में मौजूद जरुरी तत्व...

-सूजी में ग्लासेमिक इंडेक्स नाम का जरुरी तत्व पाया जाता है, जो शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

-वजन घटाने के शौकीन लोग बेझिझक सूजी का सेवन कर सकते हैं। आप सूजी का उपमा और चीला बनाकर खा सकते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने और आपको लाइट एंड फिट फील करवाने के लिए बहुत फायदेमंद चीज है।

-साधाऱण सी दिखने वाली सूजी में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो आपके दिल और किडनी दोनों के लिए लाभदायक होते हैं।

-जिन महिलाओं और बच्चों में आयरन की कमी होती है, उन्हें हर रोज सूजी से बनी चीजें खानी चाहिए।

आइए अब जानते हैं बच्चे के लिए कैसे फायदेमंद है सूजी...

-सबसे जरुरी बात बच्चा जब 6 महीने का हो जाए, तभी से उसे सूजी देनी शुरु करनी चाहिए। सूजी का सेवन खासतौर पर उन बच्चों के लिए फायदेमंंद है, जिन्हें ग्लूटन से एलर्जी होती है, सूजी में ग्लूटन की जरा सी भी मात्रा नहीं पाई जाती।

-सूजी में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ‘बी’ और विटामिन ‘ई’ पाया जाता है, जो एक बढ़ते बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए फायदेमंद है।

-जिन बच्चों को अक्सर दस्त लगे रहते हैं, उनके लिए सूजी का सेवन काफी लाभदायक है।

-बच्चों के लिए हमेशा ऑरगेनिक और बंद लिफाफे वाली सूजी ही चुनें।

-सूजी का उपमा बनाते वक्त तरह-तरह की सब्जियां जरुर डालें, ताकि सूजी के साथ बच्चे को सभी प्रकार की सब्जियों का भी पोषण मिले।

Content Writer

Harpreet