ग्लोबल कलर का आया ट्रेंड, हर रंग की है अपनी खासियत

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 12:35 PM (IST)

इस साल कपड़ों के रंगों के संबंध में ग्लोबल कलर ट्रेंड्स काफी शोख तथा बोल्ड है जैसे पिंक, रॉयल ब्लू, कनेरी, येलो, येलो ग्रीन तथा ब्राइट रेड। कलर थैरेपिस्ट कांसटैंस हार्ट के अनुसार इन रंगों का हम पर बहुत प्रभाव पड़ता है। जीवंत रंगों का चुनाव भावनात्मक तथा मनोवैज्ञानिक उत्थान पाने का एक नेचुरल सोर्स है। इससे मॉर्डन दिखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं पहने जाने वाले कपड़ों के रंग का मतलब और वे किस भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ब्राइट पिंक

इस रंग में प्यार निहित है। पिंक जैसा बोल्ड कलर पहनने का मतलब है खुद को बाहर निकालना, ताकि जितना संभव हो आप लोगों को प्यार दे सकें। ऐसा रंग लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है जो प्यार का काम करते है। यह सिर्फ प्यार का रंग ही नहीं बल्कि दिल का रंग भी है यानि यह दूसरों से प्यार करना सीखाता है।

रॉयल ब्लू

रॉयल ब्लू कलर ना सिर्फ शांति देता है बल्कि यह आपको सर्वोच्च चेतना का अनुभव भी करवाता है। आप जितना इस रंग के संपर्क में आते हैं उतना ही आप अपने अंत:करण में प्रवेश कर सकते हैं। यह रंग हमारे मन और नर्वस सिस्टम को धीमा करने में मदद करता है। जरा समुद्र, आकाश और अंतरिक्ष के बारे में सोचें, ये सभी रायल ब्लू कलर के हैं और मन को शांत करते हैं।

कनेरी येलो कलर

कनेरी यैलो कलर उत्तेजित, डिटॉक्स और क्लींज करता है। यैलो कलर संदेहों तथा भ्रांतियों को साफ करता है। वास्तव में यह उन चीजों पर रोशनी डालती है, जिसे लेकर हम कन्फ्यूज होते हैं। असल में यह कलर आत्मविश्वास और आत्मसम्मान पैदा करता है।

नियोन ग्रीन

यह एक ऐसा कलर है जो दो रंगों का मेल पेश करने के साथ अपनी एक अलग शेड भी देता है। किसी को अटैंशन चाहिए जब वह खुद के प्रति बेहतर महसूस करना चाहता हो तो वो इस कलर का ड्रैस पहन सकता है। यह रंग व्यक्ति में आत्मविश्वास भरता है।

ब्राइड रेड

लाल रंग का संबंध क्रिया और गतिशीलता से है। इस रंग के अतिरिक्त कोई भी अन्य रंग आपकी पर्सनैलिटी का बोल्डनेस को बाहर नहीं लाता। ब्राइट रैड कलर लोगों को अधिक हिम्मती बनने की ऊर्जा देता है। मगर आपको अधिक डार्क कलर से बचना चाहिए क्योंकि यह आक्रामकता की ओर ले जा सकता है।

मेजैंटा टू वायलैट

मेजैंटा टू वायलैट श्रेणी एक ट्रैंड है। इस कलर को भौतिक और आलौकिक के मिश्रण के रूप में भी देखा जा सकता है। ये रंग हर व्यक्ति को महसूस करवाते हैं कि उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Content Writer

Sunita Rajput