शिमरी जैकेट में प्रियंका का दिखा ग्लैमरस लुक

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 08:22 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल से बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में धमाल मचा रही है। दिनों-दिन प्रियंका का ड्रैसिंग स्टाइल स्टाइलिश होता जा रहा है। हाल में ही उन्हें न्यूयॉर्क में देखा गया, जहां एक बार फिर वह यूनिक लुक में नजर आईं।

प्रियंका ने शिमरी व्हाइट जैकेट के साथ शाइनी ट्रैक पैंट पहनी थी। उन्होंने अपनी जैकेट के साथ मैचिंग स्कार्फ़ भी कैरी किया हुआ था। साथ में प्रियंका ने ब्लैक कलर की हील्स वियर की थी। अपनी लुक को पूरा करके हुए प्रियंका ने शेड्स लगाए हुए थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बाल खुले छोड़े हुए थे और लाइट लिपस्टिक लगाई थी। प्रियंका का यह लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ कर्म्फटेबल भी था। अगर आपको भी प्रियंका का यह नया लुक पसंद आया तो जरूर फॉलो करें। 


Punjab Kesari