ITA Awards 2018: पार्टीवियर व ग्लेमरस लुक में पहुंची टीवी सेलेब्स, आप भी लें ड्रेसेज Ideas

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 02:32 PM (IST)

बीती रात आई.टी.ए अवॉर्ड्स 2018 का आयोजन किया गया जिसमें टीवी के सितारे अपने जलवे बिखेरते नजर आए। अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, एकता कपूर, सुरभि चंदना से लेकर सनी लियोनी तक, सभी एक से बढ़कर एक लुक में दिखें और पोज देते नजर आए। आइए देखते है आपकी फेवरेट सेलिब्रिटी ने क्या था पहना और किसका लुक लोगों पर इम्प्रेशन नहीं जमा पाया। आप इस अवॉर्ड शो में पहुंची टीवी एक्ट्रेस की बेस्ट ड्रेसेज से आइडिया ले सकती है। पार्टी या अन्य फंक्शन के लिए ये ड्रेसेज बेस्ट रहेगी।  


रेड कार्पेट पर 'नागिन' सुरभि रेड कलर की ड्रेस में कहर ढ़ाती नजर आईं। स्पार्कल वर्क डीप क्लीवेज जंपसूट में सुरभि का ग्लेमरस लुक देखने को मिला। 



टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ब्लू कलर के पेंटसूट में नजर आईं जिसमें वह लेडी बॉस की तरह लग रही थी। 



स्टार प्लस सीरियल 'इश्काबज' की फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना गोल्डन कलर के गाउन में दिखी, सुरभि का बेकलेस अवतार उन्हें सेक्सी लुक दे रहा था। 



एक्ट्रेस सनी लियोनी रेड कार्पेट ब्लेक एंड व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आई।



एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी अलग लुक में नजर आईं। दिव्यांका ने न्यूड कलर का गाउन पहना और उनका हेयरस्टाइल उन्हें और ग्रेस दिला रहा था। 



इवेंट में एकता कपूर ने भी शिरकत की। इस दौरान वह ब्लू कलर के ड्रेस में नजर आई। 

एक्ट्रेस का यह ब्लेक लहंगा आपको वेडिंग सीजन में परफेक्ट लुक देगा। 

वाइन रेड ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस काफी ग्लेमरस लग रही है। 

यह प्लेन व्हाइट सिल्क गाउन भी आपको गॉर्जियस लुक देगा। 



इस अवॉर्ड शो में एंकर मनीष पॉल भी पोज देते नजर आए। ब्लेक सूट में उनका डॉपर लुक दिखा।  

Content Writer

Sunita Rajput