हॉलीवुड में भी मचाया प्रियंका ने धमाल, देखें उनका ड्रैसिंग सेंस

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 06:44 PM (IST)

फैशनः प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड में काफी मशहूर हीरोइन हैं। उनके स्टाइल और खूबसूरती के कई लोग दीवाने हैं। बुधवार की रात को प्रियंका चोपड़ा को पीपल्स चॉइस अवार्ड्स 2017  में देखा गया। अवार्ड शो में हॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल थी।  शो में प्रियंका ने पीच कलर की ड्रैस वियर की थी, जो उनपर काफी जंच रही थी। 

प्रियंका की ड्रैंस को डिजाइनर लेबल सैलील पोइंटे(label Sally La Pointe) ने डिजाइन किया था। वैसे शो के हिसाब से प्रियंका की ड्रैंस काफी सिंपल थी। उन्होंने पीच टॉप के साथ फ्रिंज स्कर्ट पहनी हुई थी। शो में प्रियंका को क्वाइंटिको में उनके अभिनय के लिए फेवरेट ड्रेमेटिक एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।

आउटफिट के साथ प्रियंका ने सिंपल मेकअप किया था और पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। फुटवियर की बात करें तो उन्होंने अपनी ड्रैंस के साथ हाई हील्स वियर की थी। ऑल ओवर प्रियंका लुक काफी अच्छा था। प्रिंयका अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत रही हैं। 

Punjab Kesari