Diwali Bash: फेस्टिवल मूड में सितारे, बॉलीवुड स्टार्स के देसी अवतार पर फिदा हुई दुनिया

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 10:38 AM (IST)

बॉलीवुड स्टार्स हर त्याेहार को बेहद धूमधाम से मनाते हैं। रोशनी के त्योहार दिवाली से पहले भी बॉलीवुड की गलियों में खूब धमाल देखने को मिला। इस बार बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने घर पर बॉलीवुड सेलेब्स के लिए दिवाली पार्टी रखी, जो बेहद ही शानदार रही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 
बॉलीवुड की दिवाली पार्टी का फैंस को बेसर्बी से इंतजार रहता है, क्योंकि इस दौरान सेलेब्स के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिलते हैं। कृति की पार्टी में भी फिल्मी दुनिया के मशहूर सितारे शामिल हुए, इस दौरान हसिनाओं के देसी लुक ने सभी का दिल जीत लिया। चलिए नजर डालते हैं कृति के घर आए मेहमानों ने क्या पहना और कैसा था उनका लुक।


सबसे पहले बात करते हैं पार्टी की होस्ट कृति की जो सज-धज कर मेहमानों का  स्वागत करने पहुंची थी। ग्रीन कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी, साथ में उनकी बहन नुपुर भी लाल रंग के लंहगे में दुल्हन से कम नहीं लग रही थी।


सभी की चहेती अनन्या पांडे भी गोल्डन लहंगे में खूब चमक रही थी। इस आउटफिट में वह बेहद स्टनिंग लग रही थी। 


हुमा कुरैशी भी रेड आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही थी। उनका लुक सिंपल होने के साथ- साथ बेहद स्टाइलिश था। 


हर बार की तरह इस बार भी वाणी कपूर ने ग्लैमरस का तड़का लगाकर धमाल मचा दिया। वाइट साड़ी में वह परी से कम नहीं लग रही थी। 


फेमस प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में भी सितारों का मेला देखने को मिला। 

गोल्डन ब्लाउज के साथ पीले रंग की साड़ी में रकुल प्रीत सिंह भी कमाल की लग रही थी । स्टेटमेंट ईयररिंग्स उनके लुक को Complete कर रहा था। 


इस दौरान बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया भी सज- धज कर पार्टी में पहुंचे। जेनेलिया ब्लू और व्हाइट लहंगा भी बेहद प्यारी लग रही थी। 


शहनाज गिल ने भी इस पार्टी की शान बढ़ा दी। ब्लैक कलर की सीक्वेंस साड़ी में वह काफी गॉर्जियस दिख रही थी। 


इस पार्टी की पूरी लाइमलाइट लूट ली विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने जो एक दूसरे का हाथ थामे पार्टी में पहुंचे। जहां कैटरीना रेड कलर के शरारा में बला की खूबसूरत लगी तो वहीं विक्की ब्लू कुर्ते और व्हाइट पजामे काफी जच रहे थे। 


 

Content Writer

vasudha