पुराने सोफे का ऐसे करें मेकओवर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 06:11 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः फर्नीचर घर को दमदार लुक देने का काम करता है और घर के फर्नीचर में सोफा अहम रोल निभाता है। ऐसे में अगर सोफा पुराना हो जाए तो इसकी लुक खराब सी लगने लगती हैं और लोग इसे खराब समझ कर घर से बाहर निकाल देते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ कर रहे हैं तो ठहर जाइए। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपने पुराने सोफे को एक नया टच दे सकते हैं।

 

1. सोफा कवर

सोफे को तुरंत नया लुक देने के लिए यह काफी सस्ता और आसान तरीका है। आप कोई भी अच्छा-सा कवर चुनेें और इससे सोफे को कवर कर दें।

2. पॉलिश

अगर आपका सोफा लकड़ी का है तो आप अपने सोफे को पॉलिश करवा सकते हैं। पॉलिश करवाने से आपका सोफा बिल्कुल नया जैसा बना जाएगा।

3. प्रिंटेड क्यूशियन्स

क्यूशियन्स, यह सोफे की शोभा और बढ़ा देते हैं। इसके अलावा जब आप क्यूशियन्स का इस्तेमाल करते हैं तब यह आपको काफी आरामदायक भी महसूस करवाते हैं। 

4. जगह बदलें

जगह बदल देने से भी सोफे का लुक बदल जाता है। अपने सोफे को दीवार से थोड़ा आगे खिसकाएं और एक कॉन्सोल टेबल पीछे रख दें।

5. पाव बदलें

सोफे का लुक पूरी तरह बदलने के लिए इसके पैर भी बदले जा सकते हैं। नए पाव इस्टेंटली आपके सोफे को नया और महंगा लुक देंगे।

Punjab Kesari