कम खर्च और खूबसूरत पौधों के साथ किचन को दें सुंदर लुक

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 02:55 PM (IST)

हर औरत चाहती है कि घर की किचन दिखने में हमेशा साफ-सुथरी और अट्रैक्टिव लगे। मगर कई बार किचन को सुंदर बनाने के चक्कर में काफी खर्च करने की जरुरत पड़ती है। यदि आप चाहें तो कम खर्चे में भी किचन को खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। आपकी किचन को सुंदर बनाने में आपकी मदद करेंगे हरे-भरे पौधे। आइए नजर डालते हैं किचन को सजाने के लिए खूबसूरत आइडियाज पर...

आप इस तरह किसी भी बेल वाले पौधे के साथ किचन को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। 

किचन शेल्फ पर पड़े पौधे भी बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं। आप इनमें अपनी मनपसंद हर्बस, जैसे कि हरा धनिया और पुदीना जैसी हर्बस लगा सकते हैं। 

अगर आपकी किचन के पास Window है तो आप काफी लकी है, क्योंकि किचन की खिड़की में हरे-भरे पौधे रखकर आप इसे काफी अट्रैक्टिव बना सकती हैं। 

हैंगिग प्लांट्स भी आपकी किचन को सुंदर बनाने में मदद करते हैं। आप अलग-अलग शेल्फ पर डिफ्रेंट हर्बस और फूलों के साथ रसोई घर में लगा सकते हैं। 

अगर आपको किचन व्हाइट है तो इस तरह से डार्क ग्रीन प्लांटस रसोई घर को एक बहुत शुद्ध और सुंदर लुक देंगे। 

अगर घर का गार्डन काफी बड़ा है तो आप ट्रांसपेरेंट किचन भी बनवा सकते हैं। इससे कुदरत के करीब रहकर कुकिंग करने का आनंद भी आप उठा पाएंगी। 

 

Content Writer

Harpreet