Trend Alert: मोगरा नहीं, ऑर्किड या गुलाब के फूलों से दें अपने Bridal Hairstyle को Twist

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 02:19 PM (IST)

शादियो का सीजन चल रहा है। अपने D-DAY को खास बनान के लिए लड़कियां मेकअप, आउटफिट्स, फोटोग्राफर, गहनें से लेकर हर छोटी-मोटी चीज का ख्याल रखती। मगर, आपके बालों का क्या? जिस तरह दुल्हन का लहंगा और मेकअप दुल्हन के ओवरऑल लुक में अहम भूमिका निभाता है, उसी तरह उसके बाल भी उतने ही अहम होते हैं। दुल्हन के बाल उसके खास दिन पर परफेक्ट दिखने चाहिए। हालांकि ज्यादातर दुल्हनें अपनें हेयरबन बनाना पसंद करती हैं, जिसे वह पारंपरिक गजरे से सजाती हैं।

चाहे गजरा हो या मोगरा के फूल... आपके लुक में पुराने जमाने के ग्लैमर को जोड़ने के कई तरीके हैं। हालांकि आजकल लड़कियां एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं चूकती इसलिए तो आजकल मोगरे के अलावा हेयरस्टाइल को अलग फूलों से ट्विस्ट देने का चलन है।

ट्रेंड की बात करें तो आजकल लड़कियां लुक को खास बनाने के लिए हेयरस्टाइल में गुलाब, ब्लू ऑर्किड (blue orchid) आदि लगाना पसंद करती हैं।

आज हम आपको ब्राइडल हेयर स्टाइल के लिए कुछ यूनिक आइडियाज दिखाएंगे, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ब्लू ऑर्किड का ट्रैंड आजकल खूब देखने को मिल रहा है। ऐसे में आप इसे अपने हेयरस्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।

अपने जूड़े को अलग लुक देना चाहती हैं तो आप गुलाब के साथ पर्ल्स भी जूड़े में लगा सकती हैं।

अगर आप मोगरे से जूड़े को सजाना चाहती हैं तो जालीदार स्टाइल से उसे ट्विस्ट दें।

अपने हेयरस्टाइल को अलग लुक देने के लिए आप गार्डेनिया (gardenia) फ्लावर भी ट्राई कर सकती हैं।

सिर्फ ब्लू ही नहीं, हेयरस्टाइल को अलग दिखाने के लिए आप पर्पल फूलों के साथ सफेद Orchids भी लगा सकती हैं।

रंग-बिरंगे गुलाबों के बारे में आपका क्या ख्याल है।

हेयरस्टाइल को अलग दिखाने के लिए आप इस तरह के फूल भी चुन सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput