रिश्ते को बनाना है मजबूत तो अनुष्का-विराट से लें टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 11:50 AM (IST)

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उसमें प्यार और विश्वास का होना बहुत जरूरी है, ऐसा ही रिश्ता है विराट और अनुष्का का। पिछले 4 साल से अफेयर के बाद कुछ समय पहले ही विराट और अनुष्का शादी के बंधंन में बंधे है। इस कपल ने हर सिचुएशन में न सिर्फ एक-दूसरे को साथ दिया बल्कि इन्होंने अपने रिश्ते को बहुत ही समझदारी से निभाया भी है। अगर आप भी अपने रिश्ते को सफल और मजबूत बनाना चाहते है तो विराट-अनुष्का से कुछ टिप्स ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसी 5 बातें बताएंगे, जिससे आप भी विराट और अनुष्का की तरह अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।
 

1. रिश्ते को प्राइवेट रखना
शादी से पहले विराट अनुष्का ने न सिर्फ अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा बल्कि हर सिचुएशन में दोनों ने प्रोफेशनल की तरह बिहेव भी किया। आप भी अपनी लव लाइफ से जुड़ी बातों को प्राइवेट रख कर इस कपल की तरह अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

2. बुरे वक्त में साथ देना
हर रिलेशनशिप में जरूरी है कि आपका पार्टनर किसी भी परिस्थिति में साथ खड़ा रहें। ऐसे ही कुछ विराट अनुष्का के रिलेशन में भी देखने को मिला। किसी की भी इमेज पर कोई सवाल उठने पर दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।
 

3. परिवार को अहमियत देना
विराट हो या अनुष्का, दोनों ने ही अपने रिश्ते से पहले परिवार को अहमियत दी हैं। इन्होंने न सिर्फ अपने परिवार के हिसाब से अपने रिश्ते को मेंटेन किया बल्कि इस कपल ने परिवार की वैल्यूज का भी पूरा ध्यान रखा।

4. सिनसियर रहना
विराट-अनुष्का दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सिनसियर रहे हैं और उन्होंने अपने रिश्ते को बड़ी ही सच्चाई से निभाया है। किसी भी मुश्किल समय में दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। इसके अलावा रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों ने समय-समय पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया है।
 

5. प्रोफेशनल लाइफ
अनुष्का और विराट दोनों ने ही परिवारिक और प्रोफेशनल लाइफ को बराबर महत्व दिया है। दोनों ही एक-दूसरे की प्रोफेशनलिज्म दुनिया से अच्छी तरह वाकिफ है और इस मामले में वो हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput