Alphabets Secrets: पार्टनर पर जान छिड़कती है ये लड़कियां, उम्रभर देती है साथ

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 07:57 PM (IST)

हर कोई जिंदगी में सच्चे प्यार की तलाश में होता है। लड़कियों की तरह लड़के भी ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो उम्रभर उनका साथ दें। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी की राशि की तरह नाम का पहला अक्षर भी बहुत कुछ बयां करता है। ऐसे में आज हम आपको नाम के पहले अक्षर से 5 लड़कियों के बारे में बताते हैं। माना जाता है कि ये लड़कियां पार्टनर के साथ उम्रभर ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। 

A नाम वाली लड़कियां

वैसे ये लड़कियां बहुत ही मूडी होती है। इसलिए इन्हें जल्दी कोई पसंद नहीं आता है। ऐसे में ये लाइफ में इन्हें जल्दी सच्चा प्यार नही मिलता हैं। मगर जब ये किसी के प्यार में पड़ जाती है तो पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाती है। ये अपनी पूरी लाइफ पार्टनर के नाम लगा देती है। 

PunjabKesari

K नाम के अक्षर की लड़कियां

ये लड़कियां जिंदगी में अपनी रिश्ते की बेहद अहमियत देती है। वहीं साथी की हर बात व जिम्मेदारी को बखूबी समझती है। ये लड़कियां पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का खास ध्यान रखती है। वहीं जीवनसाथी को धोखा देने के बारे में तो ये कभी सपने में भी नहीं सोचती है। 

M नाम के अक्षर की लड़कियां

ये लड़कियां बहुत ही जल्दी प्यार में पड़ जाती है। वहीं ये केयरिंग व भावुक होने पर साथी के साथ दिल से रिश्ता निभाती है। पार्टनर की हर बात का ख्याल रखती है। उन्हें हर पल खुश रखने की कोशिश में रहती है। 

PunjabKesari

R नाम के अक्षर की लड़कियां

ये लड़कियां नेचर के बेहद बातुनी या एकदम शांत होती है। वहीं प्यार के मामले में इस अक्षर की लड़कियां बेहद लक्की होती है। ये जिसके साथ भी रिश्ता जोड़ती है पूरी ईमानदारी से निभाती है। ये पार्टनर को धोखा देने तो क्या उन्हें दुखी करने के बारे में भी कभी सोचती नहीं है। साथ ही देखने में बेहद खूबसूरत होने से लड़के जल्दी ही इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। 

S नाम के अक्षर की लड़कियां

S नाम वाली लड़कियां अपनी पूरी जिंदगी पार्टनर के नाम कर देती है। ये पूरी ईमानदारी के साथ अपना रिश्ता निभाती है। पार्टनर की हर जरूरत का ध्यान रखना इन्हें बखूबी आता है। ये जीवनसाथी का हर हाल में साथ देकर एक मजबूत रिश्ता निभाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Related News

static