Alphabet Secrets: पार्टनर पर जान छिड़कती है ये लड़कियां, हर हाल में देती हैं साथ

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 02:04 PM (IST)

कहते हैं प्यार एक ऐसी चीज हैं जिसे पाकर जिंदगी ही बदल जाती है। अक्सर पार्टनर के साथ बिताएं कुछ लम्हें याद करके ही चेहरे पर मुस्कान सी आ जाती है। वहीं हर कोई जिंदगी में सच्चे प्यार की ही तलाश करता है। इससे मैरिड लाइफ हंसी-खुशी से बीतती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुछ अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां पार्टनर को कभी धोखा नहीं देती हैं। ये साथी की हर खुशी व जरूरत का अच्छे से ध्यान रखती हैं। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में...

A नाम वाली लड़कियां

इन लड़कियों को प्यार में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हें जल्दी से सच्चा प्यार हासिल नहीं होता है। मगर जब इनकी जिंदगी में कोई खास आ जाता है तो ये पूरी ईमानदारी से उनके साथ रिश्ता निभाती हैं। ये अपनी पूरी जिंदगी पार्टनर के नाम लगा देती हैं। साथी को धोखा देने के बारे में तो ये सपने में भी कभी सोचती नहीं हैं। ये पार्टनर की खुशी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।

K नाम वाली लड़कियां

अंग्रेजी के K अक्षर से नाम वाली लड़िकयां अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार व जिम्मेदारियों को समझने वाली होती हैं। ये लड़कियां अपनी जिंदगी में प्यार को बेहद अहमियत देती हैं। ये पार्टनर को कभी धोखा नहीं देती हैं और जीवनभर प्यार से रिश्ता निभाती हैं। ऐसे में इनसे शादी करने वाला खुद को लक्की समझ सकता है।

M नाम वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम M से शुरु होता है वे केयरिंग, खुशमिजाज व आकर्षित होती हैं। ये अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार जल्दी ही हासिल हो जाता हैं। ये लड़कियां पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी व जरूरत का अच्छे से ध्यान रखती हैं। ये पार्टनर को धोखा देने व उनके अलग होने के बारे में कभी गलती से भी नहीं सोचती हैं। ये उम्रभर से हर हाल में साथी का साथ देती हैं।

R नाम वाली लड़कियां

इस लिस्ट में अपना नाम R अक्षर वाली लड़कियों का आता है। ये नेचर से कभी बेहद बातुनी या शांत होती हैं। ये जीवन में सच्चे प्यार की तलाश में होती हैं। प्यार मिलने के बाद ये साथी की हर जरूरत, खुशी का बखूबी ध्यान रखती हैं। ये प्यार में कभी बेवफाई नहीं करती हैं और पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती हैं। ये लड़कियां दिखने में बेहद सुन्दर और स्मार्ट होती हैं। ऐसे में ये जल्दी ही लड़कों को इंप्रेस कर देती हैं।

S नाम वाली लड़कियां

इस नाम वाली लड़कियों को जीवन में जल्दी ही सच्चा प्यार मिल जाता हैं। ये पार्टनर के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाती हैं और धोखा देने के बारे में कभी सोचती भी नहीं हैं। इन्हें फैशन की सेंस होने से ये दिखने में बेहद आकर्षित होती हैं। ऐसे में इनका पार्टनर भी इन्हें जीवनसाथी के रूप में पाकर खुश होता हैं।

 

Content Writer

neetu