सिंगल रह जाती हैं इन 10 आदतों वाली लड़कियां

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 02:32 PM (IST)

कुछ लड़कियों को अपने सुख- दुख बांटने के लिए किसी के साथ की जरूरत होती है तो वहीं कुछ लड़कियां अपने सिंगल स्टेटस (single status) में ही खुशियां ढूंढ लेती हैं। जहां कुछ लड़कियां अपनी मर्जी से सिंगल होती हैं तो वहीं कुछ के रिश्ते ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं। आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताएंगे, जिसके कारण वो रिलेशनशिप में टिक नहीं पाती और सिंगल रह जाती है।

 

एटीट्यूड दिखाना

थोड़ा बहुत एटीट्यूड होना अच्छी बात है लेकिन हर बात पर एटीट्यूड दिखाने वाली लड़कियों से लड़के दूर रहना ही पसंद करते हैं। जो लड़कियां ये सोचती हैं कि वह सबसे बेहतर हैं और उनसे बेहतर इस दुनिया में कोई नहीं, वे अक्सर सिंगल रह जाती हैं।

लड़कियों के बीच रहना

गर्ल्स स्कूल या कॉलेज से पढ़ाई करने वाली लड़कियों को गर्ल्स के बीच रहने की आदत लग जाती है। ऐसे में जब वो रिलेशनशिप में भी पड़ती हैं तो पार्टनर के साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करती। वहीं कुछ लड़कियां तो लड़को की तरफ अट्रैक्ट ही नहीं होती। यही कारण है कि ऐसी लड़कियां हमेशा सिंगल रहती है।

अपने हिसाब से चलना

कुछ लड़कियां हर काम अपनी मर्जी से करना पसंद करती हैं। रिलेशनशिप में पड़ने के बाद भी वो पार्टनर की राय लेना जरूरी नहीं समझती। मगर जिन लड़कियों का नेचर ऐसा होता है, वह भी अक्सर सिंगल रह जाती हैं।

हमेशा फोन में बिजी रहना

सोशल मीडिया के चक्कर में अपने ब्वॉयफ्रैंड पर ध्यान न देने वाली लड़कियों को लड़के पसंद नहीं करते। इस तरह की लड़कियों से भी लड़के दूर रहना ही पसंद करते हैं।

लड़कों पर विश्वास ना करना

कभी-कभी पास्ट में हुए किसी बुरे एक्सपीरियंस की वजह से लड़कियां किसी ओर पर भरोसा नहीं कर पाती। वह चाहकर भी किसी लड़के पर विश्वास नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण वो अकेली रह जाती हैं।

बच्चों जैसा व्यवहार

कुछ लड़कियां बड़ी होने के बावजूद बच्चों जैसा व्यवहार करती हैं। इन लड़कियों में मैच्योरिटी कम होती है. इनमें बचपना होता है जिसे अधिकतर लड़के हैंडल नहीं कर पाते।

हर समय सेल्फी लेना

लड़कियों को जहां भी मौका मिलती है वो सेल्फी लेने लग जाती है लेकिन लड़कों को यह आदत इरिटेट कर देती हैं। ऐसे में वो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ना बेहतर समझते हैं इसलिए पार्टनर से प्यार करती हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें।

हर वक्त परिवार की बातें करना

कुछ लड़कियों को अपने परिवार की बातें करने में काफी दिलचस्पी होती है लेकिन लड़के चाहते हैं कि आप उनके साथ होते हुए किसी ओर के बारे में न सोचें। ऐसे उनके सामने चलता-फिरता न्यूज चैनल बनने की कोशिश न करें, नहीं तो आप सिंगल रह जाएंगी।

हर वक्त रोने वाली

हर छोटी-छोटी बात पर रोने वाली लड़कियां भी लड़को को बिल्कुल पसंद नहीं होती। लड़के चाहते हैं कि आप हर सिचुएशन का डटकर सामना करें। बात-बात पर रोने वाली लड़कियो से लड़के इरीटेट होते हैं।

बड़बोला स्वभाव

अपने दोस्तों से बाते शेयर करना बुरी बात नही है लेकिन जब आप एक रिलेशन में आ जाती हैं तो आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। आप अपनी और अपने साथी के बीच की हर बात को दोस्तों के साथ शेयर नही कर सकती है। कुछ बाते होती हैं जो सिर्फ आप दोनों के बीच ही रहे तो बेहतर रहता है।

Content Writer

Anjali Rajput