नखरीले स्वभाव की होती हैं J नाम की लड़कियां, अपनी खूबियों से जीत लेती हैं दिल
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 05:11 PM (IST)
नारी डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से हम किसी भी व्यक्ति की राशी का पता कर सकते हैं। पहले अक्षर से लड़का-लड़की के स्वभाव, पर्सनेलिटी, करियर, लव लाइफ और वैवाहिक जीवन से भी जुड़े राज पता किए जा सकते हैं। इस कड़ी में हमने आपको यहां पहले W अक्षर से जुड़ी लड़कियों के स्वभाव के बारे में बताया था आज वहीं आपको जे अक्षर से शुरु होने वाली लड़कियों के नेचर के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं।
नखरीली
यह लड़कियों थोड़ी नखरीले स्वभाव की होती हैं। हालात चाहे कैसे भी हो यह हमेशा खुश रहती हैं लेकिन अपनी नटखट नेचर के चलते यह हर स्थिति का सामना आसानी से कर लेती हैं। यह हर काम ठंडे दिमाग और सोच-समझकर करती हैं।

ईमानदार
इस नाम की लड़कियां लव मैरीज में विश्वास करती हैं लेकिन ऐसी बात नहीं कि यह अरेंज मैरीज निभा नहीं सकती। शादी के बाद यह अपने पार्टनर के साथ बहुत ही ईमानदार होती हैं। हर दुख-सुख में यह उनके साथ रहती हैं। इसके अलावा इन लड़कियों में बहुत ही धैर्य होता है यह अपने हर रिश्ते को और मजबूत
बनती हैं।
आजाद ख्याल
यह लड़कियां मन से चंचल रहोती हैं। इन्हें आजादी में रहना अच्छा लगता है किसी भी तरह के बंधन या फिर प्रतिबंध यह बर्दाश्त नहीं कर पाती। ये पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों से भी दूर रहती हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण कुछ लोग इनसे ईर्ष्या भी करते हैं लेकिन यह बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती।

ये भी पढ़ें: खुलकर खर्चे करती हैं T नाम की लड़कियां, नहीं शेयर करती अपनी Feelings
भरोसेमंद दोस्त
यह लड़कियां दोस्ती के मामले में भी भरोसेमंद होती हैं। छल कपट से यह दूर रहती हैं वैसे तो इनके ढेर सारे दोस्त होते हैं लेकिन यह हर वक्त दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती हैं।
पार्टनर भी होता है लकी
इन लड़कियों का जो भी पार्टनर होता है वो बहुत ही लकी होता है। नखरीले स्वभाव से इनका पार्टनर के साथ भी नया रिश्ता बन जाता है। यह साफ दिल की होती हैं जिसके कारण यह पार्टनर को अच्छी तरह से समझ पाती हैं और वह भी इनके साथ बहुत खुश रहता है।

लकी
यह लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं और मां लक्ष्मी का रुप मानी जाती हैं। यह न सिर्फ अपनी पति की जिंदगी को खुशी से भरती हैं बल्कि घर परिवार का नाम भी रोशन करती हैं।

