भाग्यशाली मानी जाती है जुड़ी भौहें वाली लड़कियां, लेकिन ऐसी होती है मैरिड लाइफ!

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 01:19 PM (IST)

हर किसी के चेहरे की तरह भौंह की भी बनावट अलग-अलग होती हैं। वहीं कुछ महिलाओं की आईब्रोज जुड़ी हुई होती हैं। ऐसी भौंहें देखने में खूबसूरत लगती हैं। मगर सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, जुड़ी हुई भौंहों का खास मतलब निकलता हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

तेज दिमाग की मालिक

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, जिन महिलाओं की भौंहें आपस में जुड़ी हुई हो वे तेज दिमाग की मालिक होती है। ये अपना हर काम बेहद सूझ-बूझ व एकदम सही करने में माहिर होती है।

pc: Jansatta

मेहनती

ऐसी लड़कियां मेहनती स्वभाव की होती है। ये जिस काम को हाथ में लेती हैं। उसे पूरी ईमानदारी व लगन से करती है। ये अपनी मेहनत से काम को पूरा करके ही मानती है। अपनी कड़ी मेहनत से ये जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर को छूती है।

रहस्यवादी

भौंहें जुड़ी होने वाली लड़कियां रहस्यवादी होती है। इन्हें अपनी पर्सनल बातें किसी से शेयर करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ये अपने बेहद करीबियों से ही दिल की बात बताना पसंद करती है।

रचनात्मक क्षमता वाली

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, ऐसी महिलाएं जबरदस्त रचनात्मक क्षमता की मालिक होती है। ऐसे में ये हर काम को अलग व बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम होती है।


pc: News24

धैर्यवान और संयमी स्वभाव की

ऐसी लड़कियां रहस्यवादी होने के साथ धैर्यवान और संयमी होती है। इसके साथ ही ये किसी बात को मन में रखने की जगह पर सामने वाले को सीधे तौर पर कहना सही समझती है।

काल्पनिक दुनिया में रहने वाली

इनके बारे में कहा जाता है कि जुड़ी भौंहों वाली लड़कियां अक्सर काल्पनिक दुनिया में खोए रहती है। ऐसे में अक्सर इन्हें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला इनके बारे में क्या सोच रहा है?

किस्मत देती साथ

ये लड़कियां मेहनती होने के साथ भाग्यशाली होती है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, इन्हें किसी काम के लिए ज्यादा संघर्ष करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये अपनी मेहनत व अच्छी किस्मत से जल्दी ही सफलता हासिल कर लेती है।


pc: Lifeberry.com

दूसरों की मदद करने को तैयार

ये लड़कियां बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करने को तैयार रहती है। ऐसे में परिवार, दोस्त, रिश्तेदारों आदि से इनकी खूब पटती है।

दांपत्य जीवन में हो सकती परेशानियां

भले ही जुड़ी भौंहें वाली लड़कियां किस्मत की धनी व समाज में मान-सम्मान पाने वाली हो। मगर बात इनकी लव लाइफ की करें तो इन्हें इसपर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, इन्हें अपने वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती है।

 

Content Writer

neetu