वाह,फैशन के लिए कुछ भी! होंठो पर लड़की ने लगाया Chilli Flakes तो लोग बोले - 'क्यों दीदी...'

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 10:32 AM (IST)

आजकल लोग फेमस होने के लिए किसी भी हद तक गिर रहे हैं खासकर कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं जो हैरान ही कर दे रहे हैं। लड़के हो या फिर लड़कियां सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किसी भी तरह का फैशन ट्रेंड्स अपनाने के लिए पीछे नहीं हट रहे। ऐसा ही कुछ इस लड़की की वीडियो देखने के बाद आप कहेंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें यह लड़की अपने होंठों पर सूखी लाल मिर्च यानी की चिली फ्लेक्स को लिपस्टिक की तरह लगाती दिख रही है। 

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जाह्नवी ने पोस्ट किया वीडियो 

यह वीडियो जाह्नवी सिंह नाम की सोशल मीडिया इंफ्लएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। जाह्नवी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुद जाह्नवी लिप ग्लोज के साथ चिली फ्लेक्स मिक्स करके होंठो पर लगा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा कि - 'वायरल चिली लिप ग्लॉस फिर नहीं करुंगी'। आपको बता दें कि यह चैलेंज इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें लड़कियां अपने होंठो पर चिली फ्लेक लगाती हुई दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jahanvi Singh (@fancy.pinks)

ऐसे लगाया चिली फ्लेक्स 

जाह्नवी ने सबसे पहले जाह्नवी ने एक पैलेट पर लिप ग्लॉस निकाला फिर उस पर चिली फ्लैक डाल दिया। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने होंठों पर लगा लिया। इसे लगाने के बाद होंठ जलने लगते हैं ऐसे में जाह्नवी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था कि चिली फ्लेक्स लगाने के बाद उनके होंठ पूरी तरह से जल गए थे। 

जमकर लगाई यूजर्स ने क्लास

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जाह्नवी की क्लास लगाना शुरु कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'डॉमिनोज से चुराया हुआ चिल्ली फ्लेक्स'।

 

अन्य ने लिखा कि - 'क्या चल रहा है दुनिया में'। 

एक ने लिखा कि - 'क्यों दीदी क्या मजबूरी थी।'

अन्य ने लिखा कि - 'लोगों के साथ ये क्या हो रहा है, उनका दिल ऐसी चीजों को करने के लिए कैसे कर जाता है।'

Content Writer

palak